नई दिल्ली: कोरोना महामारी से जूझ रही देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई.
हालांकि, राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के ये झटके दिल्ली के नागलोई इलाके में महसूस किए गए.

