रांची : गुजरात सहित देश के कई हिस्सों में रविवार की शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 आंकी गयी है. लोगों में खौफ पसर गया और वे घरों से बाहर निकल आये. बताया जाता है कि भूकंप का केंद्र कच्छ के भचाई के पास का इलाका था. अभी तक किसी भी तरह के जान माल के नुक्सान की खबर नहीं है.
कच्छ में कई घरों में दरारें आ गयी है. मुख्यमंत्री विजय रूपामी ने कई जिलों के अधिकारियों से बात कर भूकंप के बाद के हालात का जायजा लिया है.

