नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रविवार की सुबह जिस वक्त सब लोग गहरी नींद में थे, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के डोडा के पास भूकंप के झटकों से धरती हिली.
रविवार की सुबह चार बजकर 40 मिनट पर डोडा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई. फिलहाल किसी क्षति की खबर नहीं है.
वहीं रविवार सुबह 09:57 बजे लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 रही. इससे पहले शनिवार को लद्दाख में सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती डोल गई थी. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई थी.

