मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई. मिजोरम के आइजोल को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. शाम करीब 4.16 बजे मिजोरम और असम के गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.

