मुंगेर: सोमवार को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा जमालपुर द्वारा AIRF नई दिल्ली एवं ERMU कोलकाता के आवाहन पर ‘रेल बचाओ देश बचाओ’ पुकार पर ऐतिहासिक 9 अगस्त अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन के याद में ”कारपोरेट घराना” रेल उद्योग छोड़ो एवं रेलवे को कारपोरेट घरानों के हाथों बेचने के खिलाफ इस मुद्दे को लेकर कारखाना परिसर जमालपुर में भोजन अवकाश के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काला छाता लगा कर मेंस यूनियन के सदस्यों ने पद भ्रमण प्रदर्शन कर कर्मचारियों को जागरूक किया.
इस प्रदर्शन का नेतृत्व केंद्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद यादव शाखा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार शाखा मंत्री मनोज कुमार एआईआरएफ वर्किंग कमेटी सदस्य वीरेंद्र प्रसाद यादव कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार संयुक्त शाखा मंत्री ओम प्रकाश साहू उपाध्यक्ष मोहम्मद बहाउद्दीन अनिल प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया.
यह प्रदर्शन कारखाना हेल्प यूनिट से चलकर डीजल शॉप, डब्ल्यू आर एस2,डब्ल्यू आर एस डी, मशीन शॉप ,टी टी एस, चक्का घर, टीएमएस ,डब्ल्यू आर एस 3, जीआईएफ,डब्लू सी एस2, क्रेन शॉप, मिल राइट होते हुए मेंस यूनियन कार्यालय पहुंच कर समाप्त की. पादप भ्रमण प्रदर्शन में कर्मचारियों ने इन्कलाव जिन्दावाद, ERMU जिन्दावाद,AIRF जिंदावाद रेलवे को निजीकरण क्षेत्र में देना बंद करो आउटसोर्स बंद करो ठेकेदारी प्रथा बंद करो इत्यादि नारे लगाते हुए अपने शाखा परिसर में पहुंचे.
वहीं इस अवसर पर शाखा मंत्री मनोज कुमार ने रेल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे को निजीकरण करने से रेल कर्मी के साथ साथ देश के आम जनता पर भी भयंकर प्रभाव पड़ेगा वरिष्ठ नागरिक विकलांग लोग पुरानी बीमारी से पीड़ित लोग छात्रों नौकरी चाहने वाले लोगों को जो विशेष रूप से छूट दी जाती है उससे ये लोग वंचित हो जाएगा भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है रेल से ही देश बचेगा सरकार रेल को निजीकरण करने पर आमादा है.
इसके लिए हम लोग लगातार संघर्ष जारी रखेंगे रेलवे स्टेशन अप्रयुक्त रेल के भूमि को बहुत ही कम कीमत पर कारपोरेट को सौंपा जा रहा है. ट्रेन चलाने के लिए रेलवे को 47 परसेंट सब्सिडी का भुगतान करना पड़ता है. दुनिया में कोई ऐसा कारपोरेट निकाह नहीं है जो सब्सिडरी वाला ट्रेन चलाएगा. जब की दुनिया सभी देशों में रेलवे यात्री किराया के लिए सरकारी सब्सिडी उपलब्ध है.
रेलवे देश में रोजगार देने वाली सबसे बड़ी संगठन है.रेल निजी क्षेत्र में जाने से बेरोजगारी की संख्या में और बढ़ोतरी होगी आज रेल बचाने के लिए रेल कर्मियों के साथ आम जनता को भी अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए. तभी रेल का हित होगा एवं देश का हित होगा और तभी देश में विकास हो सकेगा.
वही इस अवसर पर ओम प्रकाश शाह वीरेंद्र यादव गोपाल जी इत्यादि ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया. इस अवसर पर मो. बहाव उद्दीन, उपाध्यक्ष सत्यजीत कुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव अर्गुन सिंह,ज्योषित कुमार, टुनटुन कुमार, एस के सिंह, दीपक कुमार सिन्हा, शैलेंद्र कुमार, के एन विश्वास, विपिन सिंह, रंजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, धर्मवीर कुमार, राहुल, अभिमन्यु, शंकर इत्यादि उपस्थित थे.

