BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक घंटे में खाएं 4 किलो की ‘बुलेट थाली’, इनाम में मिलेगा ‘रॉयल इनफील्‍ड’

by bnnbharat.com
January 20, 2021
in समाचार
एक घंटे में खाएं 4 किलो की ‘बुलेट थाली’,  इनाम में मिलेगा ‘रॉयल इनफील्‍ड’
Share on FacebookShare on Twitter

पुणे: देश-दुनिया में खाने-पीने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. ये लोग स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों की तलाश में दूर-दूर तक चले जाते हैं. लेकिन जरा सोचिये कि अगर आपको स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन खाने के साथ ही रॉयल इनफील्‍ड बुलेट भी ईनाम में मिले तो. जी हां, ऐसा मुमकिन है पुणे के एक रेस्‍तरां में. यहां के शिवराज होटल में एक खास तरह की प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है. इसमें जीतने वाले व्‍यक्ति को इनाम में नई चमचमाती रॉयल इनफील्‍ड बुलेट दी जाएगी.

दरअसल, शिवराज होटल के मालिक अतुल वाइकर ने लोगों को होटल की ओर रिझाने के लिए यह प्रतियोगिता शुरू की है. उनके अनुसार होटल में एक बड़ी नॉन वेज बुलेट थाली तैयार की जाती है. इसमें सभी व्‍यंजनों का कुल वजन चार किलोग्राम होता है. ईनाम जीतने के इच्‍छुक व्‍यक्ति को यह थाली 60 मिनट में खत्‍म करनी होती है. जो भी इस थाली के सभी व्‍यंजन पूरी तरह से 60 मिनट में खा जाएगा, उसे 1.65 लाख रुपये की रॉयल इनफील्‍ड ईनाम में दी जाएगी.

शिवराज होटल में लोगों को ईनाम के बारे में बताने के लिए उसके बरामदे में पांच नई रॉयल इनफील्‍ड भी खड़ी की गई हैं. साथ ही मेन्‍यू कार्ड और पोस्‍टर में भी इसके बारे में बताया गया है. इस बुलेट थाली में लोगों को नॉनवेज व्‍यंजन मिलेंगे. इसमें कुल 12 व्‍यंजन होंगे, जिनका वजन 4 किलो होगा. इसको तैयार करने में 55 लोग जुटते हैं. इसमें फ्राई सुराई, फ्राई फिश, चिकन तंदूरी, ड्राई मटन, सूखा मटन, चिकन मसाला और प्रॉन बिरयानी शामिल हैं.

शिवराज होटल के मालिक अतुल ने बताया कि इस नॉन वेज बुलेट थाली की कीमत 2500 रुपये रखी गई है. यह होटल 8 साल पहले खुला था. इसमें होटल इससे पहले भी कई आकर्षक ऑफर देता आया है. इससे पहले एक रावण थाली भी लाई गई थी. इसमें 8 किलो के व्‍यंजन थे. उसे 60 मिनट में खत्‍म करने वाले को 5000 रुपये नकद दिए जाते थे. अभी तक बुलेट थाली को एक ही कस्‍टमर ने खत्‍म किया है. वह सोलापुर के सोमनाथ पवार हैं. उन्‍हें एक बुलेट दी गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को पीएम मोदी आज जारी करेंगे वित्तीय सहायता

Next Post

1.1 करोड़ लोगों के नागरिकता मिलने का रास्ता होगा साफ, बाइडेन करेंगे सपने को साकार

Next Post
1.1 करोड़ लोगों के नागरिकता मिलने का रास्ता होगा साफ, बाइडेन करेंगे सपने को साकार

1.1 करोड़ लोगों के नागरिकता मिलने का रास्ता होगा साफ, बाइडेन करेंगे सपने को साकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d