BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मछली जरूर खाएं, पर हिसाब से, जानें क्यों ?

by bnnbharat.com
January 4, 2020
in समाचार
मछली जरूर खाएं, पर हिसाब से, जानें क्यों ?
Share on FacebookShare on Twitter

हर मां चाहती है की उसके बच्चे को हर वो चीज़ मिले जिससे उसकी बेहतर ग्रोथ हो सके. वो सारे पोषक तत्व मिले जिससे बच्चे का ब्रेन शार्प बन सके ताकि वो आगे चलकर इंटेलिजेंट बनें. उसकी बोन्स मज़बूत हो सके ताकि भविष्य में लगने वाली चोटों से वो अंदर से सुरक्षित रहे. लेकिन अक्सर पेरेंट्स के साथ परेशानी आती है कि कौन-सा फूड बच्चों के लिए कितना अच्छा है और उसे किस मात्रा में खिलाना चाहिए. ऐसा ही एक फूड है मछली.

अक्सर हम कहते हैं कि मछली जरूर खाना चाहिए उसके यह फायदें होते हैं वह फायदें होते हैं. लेकिन सही मायने में इसके फायदें हमें ठीक से याद नहीं रहते. हम आपको बताते हैं मछली खाने के काफी फायदें है लेकिन जरूरत के हिसाब से खाने पर इसके फायदें मिल पाते हैं. क्योंकि मछली को लेकर आप यह बात जानते होंगे कि मछली में काफी मात्रा में प्रोटन होती है और अगर इसे ज्यादा खाया गया तो यह हमारे शरीर के लिए सही नहीं होगा. ऐसे में सबसे जरूरी चीज है कि हम कितनी मात्रा में मछली खाए जिससे हमारे शरीर के ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके.

हाई-क्वालिटी प्रोटीन, आइरन और मिनरल्स से भरपूर मछली बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. यह उनके दिल और दिमाग दोनों की सेहत को दुरुस्त करती है. सेलमॉन, एनकॉविज़ और सार्डिनेज़ जैसी मछलियों में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3, विटामिन डी और DHA मौजूद होता है. ये गुण बाकि खाद्य पदार्थों से मिल पाना मुश्किल है.

 

वहीं, टूना, कोड, हेलिबट और मैकरेल जैसी मछलियां में भी कई और गुण पाए जाते है. लेकिन कई मछलियों में मरक्यूरी भी पाई जाती है जो याद रखने की क्षमता को कमज़ोर करती है, नर्व सेल्स को विषैली बनाती है और आंखों को कमज़ोर बनाती है. इससे बचने के लिए बच्चों को सैलमॉन, स्वॉर्डफिश, ऑरेंड रॉफी और टिलापिया जैसी मछलियां खिलाएं, क्योंकि इन मछलियों में मरक्यूरी की मात्रा ना के बराबर होती है.

यू.एस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एंड एनवारमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी के सुझाव के अनुसार दो साल तक के बच्चों को हर हफ्ते 30 से 60 ग्राम तक की मात्रा में मछली खिलानी चाहिए. वहीं, इससे बड़े बच्चों में इसकी मात्रा इसी अनुसार बढ़ानी चाहिए.

ओमेगा-3 फैट्स

फैटी फिश ओमेगा-3 एसिड का बहुत अच्छा सोर्स होती है. बच्चों की दिमागी शक्ति को तेज़ बनाने के लिए यह बहुत ज़रूरी होता है. इसके अलावा मछली में मौजूद भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, ज़िंक और मैग्निशियम भी बच्चों की बढ़ती उम्र के लिए बहुत फायदेमंद होती है.

आंखों और दिमाग के लिए
मछली में मौजूद विटामिन ए, DHA आंखों और दिमाग को मज़बूत बनाते हैं. यह तीनों चीज़ें नए ब्रेन टिश्यूज़ बनाती हैं और आंखों के रेटिना को नरिश करती हैं. इस वजह से दिमाग तेज़ और आंखों में लंबे समय तक विज़न की परेशानी नहीं होती.

याददाश्त बढ़ाए
मछली याददाश्त बढ़ाने के साथ-साथ ADHD (अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसॉर्डर) से भी बचाती है. इसके साथ बेहतर नींद भी देता है. जिससे बच्चे सही समय पर सो पाते हैं और दिनभर एक्टिव रहते हैं.

हड्डियों को बनाए मज़बूत
सैलमॉन मछली में मौजूद कैल्किटोनिन नामक प्रोटीन पाया जाता है जो हड्डियों को मज़बूत बनाती है. यह बच्चों की स्ट्रेंथ को बढ़ाती है और किसी भी जॉइंट की परेशानी से भी बचाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस प्रत्याशी रामशरण यादव बने मेयर

Next Post

उन नेताओं को वोट ना दें, जो हिंदू और मुसलमान के बीच विभाजन पैदा करते हैं: केजरीवाल

Next Post
उन नेताओं को वोट ना दें, जो हिंदू और मुसलमान के बीच विभाजन पैदा करते हैं: केजरीवाल

उन नेताओं को वोट ना दें, जो हिंदू और मुसलमान के बीच विभाजन पैदा करते हैं: केजरीवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d