BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सर्दी में खाएं पांच तरह के ये साग, कई रोगों से करता है बचाव

by bnnbharat.com
January 15, 2020
in समाचार
सर्दी में खाएं पांच तरह के ये साग, कई रोगों से करता है बचाव
Share on FacebookShare on Twitter

साग में काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई रोगों से बचाते हैं. साग खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है. ठंड के मौसम में सब्जी मार्केट में कई तरह के साग मिलने लगते हैं जैसे सरसों, पालक, बथुआ, चौलाई, मेथी आदि. जानें, कौन-कौन से साग सर्दी के मौसम में उपलब्ध होते हैं और उन्हें खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं.

पालक का साग

पालक का साग सबसे लोकप्रिय साग है. इसे लगभग हर कोई बड़े चाव से खाना पसंद करता है. इसके सेवन से आप कैंसर से बचे रह सकते हैं. इसमें मौजूद फ्लैवोनाइड कैम्‍फेरोल में महिलाओं के डिम्बग्रंथि में कैंसर के जोखिम को 40 फीसदी तक कम करने की क्षमता रखती है. दिल के लिए भी हेल्दी है पालक, क्योंकि इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट होता है. यह दिल को रक्‍त की आपूर्ति धमनियों को नुकसान पहुंचाने वाली फ्री रैडिकल्स की सफाई करता है. दिमाग की कोशिकाओं, आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी पालक मदद करती है. आयरन अधिक होने से आपके शरीर में खून की कमी नहीं होने देती है.

सरसों का साग

सरसों का साग सर्दी में खूब मिलता है और अधिकतर लोग इसे खाना पसंद करते हैं. इसमें विटामिंस ए, सी, डी, बी 12, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, फैट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम भपूर मात्रा में होता है. साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण यह शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और आप सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचे रहते हैं.

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होने के कारण ये शरीर को डीटॉक्सिफाई करते हैं. साथ ही पेट, ब्रेस्ट, लंग, प्रोस्टेट और ओवरी के कैंसर से बचाव करने में भी मदद करती है. दिल से संबंधित रोग, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या और कार्डियोवैस्कुलर रोगों की आशंका कम होती है.सरसों के साग में कैलोरी और फैट भी कम होता है, इसलिए इसे आप हर दिन खा सकते हैं. तो इस सर्दी, सरसों के साग को मक्के की रोटी के साथ खाने का जरूर आनंद लें.

बथुए का साग

बथुआ भी गुणों की खान है. कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन आदि से भरपूर बथुए के साग खाने से आप कई तरह के रोगों से बचे रहेंगे. खासकर, यह किडनी में होने वाली स्टोन की समस्या से बचाए रखता है. गैस, पेट दर्द  या फिर कब्ज से रहते हैं परेशान, तो बथुए का सेवन जरूर करें.

 

 चौलाई का साग

चौलाई का साग भी सेहत के लिए काफी हेल्दी माना गया है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए, मिनिरल और आयरन खूब होता है. इसे खाने से शरीर में विटामिन की कमी दूर होती है. यह कफ और पित्त का नाश करती है, जिससे रक्त विकार दूर होते हैं. आंखों की समस्या, खून की कमी, खून साफ करना, बालों को असमय सफेद होने से बचाना, मांसपेशियों के निर्माण और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में चौलाई मदद करती है. श्वेतप्रदर (Leucorrhoea) की समस्या होने पर भी इसका सेवन करना चाहिए. साथ ही जिन्हें अर्थराइटिस, बुखार, हार्ट डिजीज की समस्या है, उनके लिए यह बेहद लाभकारी साग है.

 

मेथी का साग

सर्दियों में मेथी भी खूब खानी चाहिए. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, नियासिन, पोटैशियम, आयरन, फॉलिक एसिड, मैग्नीशियम, कॉपर काफी होता है. ये सभी सेहत के लिए जरूरी होते हैं. मेथी पेट के लिए भी अच्छी होती है. इसके सेवन से हाई बीपी, डायबिटीज, अपच आदि बीमारियों से बचाव होता है. शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है मेथी. ऐसे में आप हृदय रोगों से बचे रहते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजधानी रांची के 3 थाना प्रभारी इधर से उधर

Next Post

बलबल के गर्म जलकुंड में स्नान के लिए उमड़ी भीड़

Next Post
बलबल के गर्म जलकुंड में स्नान के लिए उमड़ी भीड़

बलबल के गर्म जलकुंड में स्नान के लिए उमड़ी भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d