अगर आपको अपने शुक्राणुओं की गुणवत्ता में इजाफा करना है तो आप ज्यादा से ज्यादा टमाटर खाएं. एक शोध में दावा किया गया है कि टमाटर खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में 50 फीसदी का इजाफा होता है. शोध के मुताबिक, दिन में दो चम्मच टमाटर प्यूरी खाने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है.
जानते हैं शोध क्या कहता है ?
टमाटर में लाइकोपीन होता है. इसी रसायन की वजह से टमाटर का रंग लाल होता है. लाइकोपीन की वजह से ब्लड प्रेशर कम होता है और पुरुषों में प्रोटेस्टेट कैंसर का खतरा भी कम रहता है. शोध में यह जानकारी दी गई है.
इस शोध को करने के लिए वैज्ञानिकों ने पुरुषों को दिन में दो लाइकोपीन से बनी गोली दी. तीन महीने के बाद देखा गया कि इन लोगों में तेजी से शुक्राणु बन रहे हैं. पुरुषों को लाइकोपीन की जो मात्रा दी गई थी वो एक दिन में पके हुए टमाटर के पांच डिब्बों के बराबर थी. शोध में निष्कर्ष निकला कि टममाटर को डाइट में लेने से बढ़िया है कि इसे लाइकोपीन की गोली के तौर पर लिया जाए.
शोधकर्ताओं का कहना है कि टमाटर खान से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में ही नहीं बल्कि आकार में भी इजाफा होता है. यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड में हुआ है और शोध से जुड़ी हुई प्रोफेसर एलन पेसी का कहना है कि इस शोध के निष्कर्षों को देखकर वो खुद हैरान हैं. शोध में 56 पुरुषों ने भाग लिया था. इनकी उम्र 19 से 30 साल के बीच थी.

