मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने सोमवार को अन्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अनूप चंद्रा के साथ निर्वाचन आयोग की अहम बैठक ली. बैठक के बाद निर्देश दिया गया है कि मौजूदा कोविड-19 की हालत को देखते हुए 11 फरवरी तक सभी तरह की राजनीतिक रैलियों, जनसभाओं, साइकिल, कार बाइक रोड शो पर पूरी तरह से प्रतिबंध जारी रहेगा.
राजनीतिक दलों को कुछ राहत देते हुए खुली मैदान में 1000 व्यक्तियों के साथ बैठक करने इंडोर लोकेशन पर 500 व्यक्तियों के साथ बैठक करने की इजाजत दी है. हालांकि, इंडोर सभागार की कैपेसिटी मौजूद व्यक्तियों से दोगुनी होनी चाहिए. डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए भी पहले जहां 10 व्यक्तियों की इजाजत थी, उसे अब दोगुना करके 20 कर दिया गया है. सुरक्षाकर्मी उन 20 व्यक्तियों में शामिल नहीं माने जाएंगे.

