धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के निरसा में ईसीएल कर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. देर रात ईस्ट कुमारडुबी कोलियरी में ड्यूटी के दौरान उनकी हत्या कर दी. मृतक नरेश नोनिया स्विचमैन के पद पर कार्यरत थे. पुलिस जांच में जुटी है. घटना चिरकुंडा थाना क्षेत्र की है.

