BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डॉक्टर-इंजीनियर बनने की ‘आकांक्षा’ पर लगा ग्रहण, भवन तैयार लेकिन नहीं हो रहा उद्घाटन

by bnnbharat.com
January 13, 2021
in समाचार
डॉक्टर-इंजीनियर बनने की ‘आकांक्षा’ पर लगा ग्रहण, भवन तैयार लेकिन नहीं हो रहा उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य के गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को डॉक्टर और इंजीनियर बनवाने के लिए रघुवर सरकार ने साल 2016 में खास पहल की थी. इनके लिए सरकार की तरफ से इन बड़े एग्जाम्स की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था की गई. इसके लिए रांची में 5 करोड़ की लागत से आकांक्षा बिल्डिंग बनाई गई. ये भवन एक साल से बनकर तैयार है. लेकिन उद्घाटन नहीं हो रहा है.

साल 2016 में शुरू हुई आकांक्षा-40 योजना

रघुवर सरकार ने आकांक्षा-40 योजना इंजीनियरिंग और मेडिकल का ख्वाब देखने वाले गरीब पर मेधावी छात्रों के सपने को साकार करने के लिए बनाई. 2016 में इसकी शुरुआत की गई और अब तक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कई बच्चे इस योजना का लाभ लेते हुए आईआईटी और मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले चुके हैं. लेकिन साल 2018 में इसी योजना के तहत रांची के जिला स्कूल परिसर में छात्रों के रहने और क्लासरूम कोचिंग के लिए बहुमंजिला भवन का निर्माण किया गया. बिल्डिंग बनाने का जिम्मा भवन निर्माण विभाग को दिया गया. मगर विडंबना ये है कि भवन बनकर तैयार होने के बावजूद भी एक वर्ष से इसका उद्घाटन नहीं हो पाया है.
अधिकारियों की ये है दलील

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद कुमार विलुंग ने कहा कि भवन निर्माण विभाग के द्वारा अब तक बिल्डिंग का हैंड ओवर नहीं दिया गया है. जिसके चलते उद्घाटन नहीं हो पाया है.

योजना के कॉर्डिनेटर वीके सिंह का कहना है कि भवन का उद्घाटन नहीं होने के कारण आकांक्षा-40 का दफ्तर महज एक कमरे में बरियातू टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में किसी तरह चलाया जा रहा है.

बता दें कि आकंक्षा-40 योजना के लिए सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों का चयन हर वर्ष जैक द्वारा किया जाता है. चयनित छात्र-छात्राओं को IIT और मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग कराई जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंडिगो एयरपोर्ट मैनेजर की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने दागी 6 गोलियां

Next Post

पूर्व मंत्री प्रेम कुमार का फेसबुक अकाउंट हैक, अश्लील फोटो की गई पोस्ट

Next Post
पूर्व मंत्री प्रेम कुमार का फेसबुक अकाउंट हैक, अश्लील फोटो की गई पोस्ट

पूर्व मंत्री प्रेम कुमार का फेसबुक अकाउंट हैक, अश्लील फोटो की गई पोस्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d