BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डॉक्टर की संदेहास्पद मृत्यु का एक बड़ा कारण आर्थिक तंगी होना अत्यन्त संवेदनहीन: राज्यपाल

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
डॉक्टर की संदेहास्पद मृत्यु का एक बड़ा कारण आर्थिक तंगी होना अत्यन्त संवेदनहीन: राज्यपाल
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से बुधवार को प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग डॉ. नितिन कुलकर्णी ने राज भवन आकर मुलाकात की. राज्यपाल ने उनसे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की.

इस क्रम में राज्यपाल ने कहा कि अब बहुत से लोगों में भ्रम की स्थिति हमारे राज्य में भी फैल गई है कि कोरोना समाप्त हो गया है, जबकि हर दिन हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं, लोगों की जान भी जा रही है.

विडंबना है कि बहुत से लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं, सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमें नागरिकों को समझाना होगा कि जब तक कोरोना की दवाई/वैक्सीन नहीं निकल जाती तब तक परहेज ही इसका उपचार है. उन्होंने लोगों को जागरूक करने हेतु और प्रयास करने की बात कही.

राज्यपाल ने प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग गोड्डा में कार्यरत चिकित्सक विजय कृष्ण श्रीवास्तव के संदेहास्पद मृत्यु के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी कर्मी को ससमय वेतन न मिलना न्यायसंगत नहीं है.

वर्तमान में पूरे देश में जब देश की सारी जनता इन कोरोना योद्धाओं के साथ हैं, उनके उत्साह को बढ़ा रहे हैं और उनके प्रति अपना आभार प्रकट कर रहे हैं तो ऐसे में एक चिकित्सक की संदेहास्पद मृत्यु का एक बड़ा कारण आर्थिक तंगी होना अत्यन्त संवेदनहीन है. उन्होंने इस दिशा में संवेदनशीलता से ध्यान देने हेतु कहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शिखर धवन ने IPL में रचा इतिहास

Next Post

राज्यपाल ने डीजीपी से ली विधि व्यवस्था की जानकारी

Next Post
राज्यपाल ने डीजीपी से ली विधि व्यवस्था की जानकारी

राज्यपाल ने डीजीपी से ली विधि व्यवस्था की जानकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d