BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अर्थव्यव्यस्था चौपट फिर भी बढ़ रहे नशेड़ी

by bnnbharat.com
August 27, 2019
in समाचार
अर्थव्यव्यस्था चौपट फिर भी बढ़ रहे नशेड़ी
Share on FacebookShare on Twitter

हमारे देश में शराब के विज्ञापन पर रोक है, लेकिन शराब पर नहीं। यही वजह है कि टेलीविजन, अखबार और पत्रिकाओं आदि में इसके पोस्टर या वीडियो प्रचार नहीं आते हैं। यहां तक कि टेलीविजन के धारावाहिकों और फिल्मों में धूम्रपान और शराब के सेवन के दौरान वैधानिक चेतावनी भी दिखाई जाती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतनी पाबंदियों के बाद भी देश में शराब की खपत साल-दर-साल बढ़ती जा रही है और पियकड़ों की तादाद दिनों-दिन बढ़ती जा रहा है।

यहां तक कि बार और रेस्ट्रो- बार की संख्या देश में बढ़ रही है। शराब पीने वालों के पास अब इतने ज्यादा विकल्प हैं कि उन्हें मेन्यू में से अपनी पसंद को चुनना पड़ता है। पिछले दो दशक में बार के मेन्यू में पृष्ठों की संख्या 50 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं बार और रेस्ट्रो-बार में आने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

देश की अर्थव्यवस्था भले ही चौपट होती जा रही है लेकिन शराब का व्यापार और बाजार तेजी से बढ़ रहा है। शराब खरीदने वालों में 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों की संख्या बढ़ी है। शराब के विभिन्न ब्रांड की कीमतें बढ़ने के बाद भी न तो उनकी मांग कम हुई है और न ही खपत घटी है। दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां खूब शराब पी जाती है।

बाजार शोध संस्था यूरोमेंटल इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में भारत में शराब उद्योग कारोबार दोगुना से अधिक बढ़ा है। 20 से 25 वर्षों तक के युवा व्हिस्की और वोदका जैसे अलकोहल का सेवन अधिक कर रहे हैं। बीयर की डिमांड ऐसी हो चुकी है मानो कोल्ड ड्रिंक। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, बीयर और वाइन की खपत सबसे अधिक बढ़ी है।

भारत में शराब की खपत 2008 में 16,098 लाख लीटर से बढ़कर 2018 में 27,382 लाख लीटर हो गई है। इसमें बीयर और वाइन के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

बीयर की खपत

साल 2008 में बीयर की खपत 10,000 लाख लीटर थी, जो 2018 में 24,250 लाख लीटर हो गई है। मतलब एक दशक में बीयर की खपत 142 फीसदी बढ़ी है।

वाइन की खपत

2008 में जहां भारत में 113 लाख लीटर वाइन की खपत होती थी, वो 2018 में यह बढ़कर 307 लाख लीटर हो गई। बीते 10 सालों में वाइन की खपत में 172 फीसदी की बढ़त हुई है।

वोदका की खपत

भारतीय युवाओं के बीच वोदका काफी प्रसिद्ध है। यही कारण है कि इसकी खपत में 122 फीसदी का इजाफा हुआ है। साल 2008 में भारत में 362 लाख लीटर वोदका की खपत हुई थी, जबकि 2018 में यह आंकड़ा 803 लाख लीटर हो गया। यानी एक दशक में वोदका की खपत में 122 फीसदी का इजाफा हुआ है।

ब्रांडी की खपत

बीयर, वाइन और वोदका के मुकाबले ब्रांडी की खपत में इजाफा अन्य के मुकाबले कम हुआ है। 2008 में जहां 2,930 लाख लीटर ब्रांडी की खपत हुई थी, वहीं 2018 में 5,650 लाख लीटर की खपत हुई है। इसमें 92 फीसदी का इजाफा हुआ है।

व्हिस्की की खपत

भारत में व्हिस्की काफी पसंद की जाती है लेकिन पिछले 10 सालों के आंकड़ों पर जाएं तो बीयर, वाइन, वोदका और ब्रांडी की खपत व्हिस्की से ज्यादा बढ़ी है। 2008 में भारत में 9,190 लाख लीटर व्हिस्की की खपत हुई थी, जो 2018 में 16,790 लाख लीटर हुई। एक दशक में इसमें 83 फीसदी की वृद्धि हुई है।

रम की खपत

रम की खपत की बात करें, तो इसमें ज्यादा अंतर नहीं आया है। एक दशक में रम की खपत 17 फीसदी बढ़ी है। 2008 में जहां 3,310 लीटर रम की खपत हुई थी, वहीं 2018 में रम की खपत 3,880 लीटर पर पहुंची।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रियंका पहुंचीं रायबरेली, पूर्व विधायक अखिलेश सिंह को दी श्रद्धांजलि

Next Post

दिल्ली में संयुक्त पुलिस आयुक्त हुए साइबर ठगों का शिकार

Next Post
दिल्ली में संयुक्त पुलिस आयुक्त हुए साइबर ठगों का शिकार

दिल्ली में संयुक्त पुलिस आयुक्त हुए साइबर ठगों का शिकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d