BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अर्थव्यवस्था तो सुधरी नहीं, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है: अखिलेश यादव

by bnnbharat.com
January 8, 2020
in समाचार
अर्थव्यवस्था तो सुधरी नहीं, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है: अखिलेश यादव

अर्थव्यवस्था तो सुधरी नहीं, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है: अखिलेश यादव

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लाख कोशिश कर ले लेकिन समाजवादी सरकार के विकासकार्यों को ढंक नहीं सकती है. भाजपा के लोग दिल बहलाने के लिए सपा सरकार के कामों को कब तक अपना काम बताते रहेंगे?

अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में यह बात कही. सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा वह धूल उड़ाकर धुंध पैदा करने की साजिश तो कर सकती है लेकिन सच्चाई से राज्य की जनता अवगत है. इसलिए वह सपा को हर हाल में सन् 2022 में सत्ता में लाएगी.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2020 के प्रारम्भ के साथ जनता को उम्मीद थी कि भाजपा सरकार जनहित की दिशा में कोई कदम उठाएगी, लेकिन भाजपा की सरकार ने तो नए वर्ष के साथ ही नई समस्याएं पैदा करना शुरू कर दिया है. अर्थव्यवस्था तो सुधरी नहीं, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है. भाजपा की सरकारों में संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है. फिजूल के मुद्दों में उलझाए रखकर भाजपा सरकार समय की बर्बादी कर रही है.

सरकारी शह पर विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर आघात हो रहा है और उन्हें बदनाम किया जा रहा है. सीएए, एनपीआर और एनआरसी के बहाने समाज को बांटने तथा आतंकित करने की साजिशें हो रही है.

नागरिकों की आजादी को नियंत्रित कर अंकुश लगाना मौलिक अधिकारों का हनन है. भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधि सम्मत कामों में भी रोड़ा अटकाती है. देश में इससे भ्रम, भय और भ्रष्टाचार के प्रसार की आशंका को झुठलाया नहीं जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुलपति को छात्रों की भलाई के लिए अपना पद छोड़ देना चाहिए: पी. चिदंबरम

Next Post

एक शिक्षक के सहारे चल रहा 250 विधार्थियों का स्कूल

Next Post
एक शिक्षक के सहारे चल रहा 250 विधार्थियों का स्कूल

एक शिक्षक के सहारे चल रहा 250 विधार्थियों का स्कूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d