BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश की अर्थव्यवस्था असक्षम हाथों में व गंभीर संकट में : पी. चिदंबरम

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in समाचार
देश की अर्थव्यवस्था असक्षम हाथों में व गंभीर संकट में : पी. चिदंबरम

देश की अर्थव्यवस्था असक्षम हाथों में व गंभीर संकट में : पी. चिदंबरम

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था आज असक्षम लोगों के हाथों में है. भारतीय अर्थव्यवस्था गंभीर संकट में है. झारखंड की स्थिति भी पिछले पांच सालों में बद से बदतर हुई है.

चिदंबरम शुक्रवार को रांची में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. चिदंबरम ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि भाजपा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की जगह अपने एजेंडे और विचारधारा को लोगों पर थोपना चाहती है.

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के गंभीर संकट में होने का प्रमाण इसी बात से मिलता है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने दस महीने पहले 7.4 प्रतिशत की दर से जीडीपी में वृद्धि का अनुमान लगाया था, लेकिन अब आरबीआई ने ही इसे घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि देशभर में अर्थव्यवस्था में गिरावट दर्ज की गयी है, लेकिन झारखंड की स्थिति अत्यंत खराब है. प्रति व्यक्ति आय के मामले में झारखंड का स्थान रघुवर शासन में गिरकर 30वें स्थान पर पहुंच गया है.

झारखंड से सिर्फ दो-तीन राज्यों ही नीचे है. उन्होंने कहा कि सरकार यह दावा करती है कि झारखंड में गरीबी कम हुई है, लेकिन आंकड़े यह बताते है कि राज्य में गरीबी बढ़ी है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता चुनाव प्रचार के दौरान यह कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार बेहतर है, लेकिन डबल इंजन की सरकार तभी बेहतर होती है, जब दोनों एक दिशा में चले.

झारखंड का कर्ज 2014-15 में 43 हजार करोड़ था, जो अब बढ़कर 85 हजार करोड़ पहुंच गया है.
एक प्रतिष्ठित संस्था सीएमआई की रिपोर्ट के अनुसार राज्य की 44 फीसदी कंपनियों ने उत्पादन बंद कर दिया है.

टाटा मोटर्स की औद्योगिक इकाईयां भी साल भर में कई दिनों तक बंद हो जा रही है. कोयला और लौह अयस्क समेत अन्य औद्योगिक इकाईयां बंद हो रही है या उत्पादन कम हुआ है. व्यवसायियों के संगठन झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा भी पिछले अगस्त महीने में राज्य भर में एक होडिंग लगाकर यह बताया गया था कि राज्य की व्यवसायिक इकाईयां बंद हो रही है.

चिदंबरम ने कहा कि झारखंड में बेरोजगारी का दर 15.1 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है. कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में वायदा किया है कि प्रत्येक परिवार को नौकरी दी जाएगी. नौकरी नहीं मिलने पर उनके लिए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. सीएनटी-एसपीटी एक्‍ट को कड़ाई से लागू क‍िया जाएगा.

उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव नहीं है. यह राज्य का चुनाव है. महाराष्‍ट्र और हरियाणा की तरह झारखंड की जनता भी बुद्धिमान है. कांग्रेस जेएमएम और राजद के साथ मिलकर 5 साल तक सक्षम सरकार देगी. युवा, महिला सहित हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा देगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

20 सीटों के लिए मतदान शनिवार को, तैयारियां पूरी, लगाए गए हैं 24 हजार मतदान कर्मी, 42 हजार से अधिक जवानों की तैनाती

Next Post

हैदराबाद पुलिस से सीख ले यूपी और दिल्ली की पुलिस : मायावती

Next Post
हैदराबाद पुलिस से सीख ले यूपी और दिल्ली की पुलिस : मायावती

हैदराबाद पुलिस से सीख ले यूपी और दिल्ली की पुलिस : मायावती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d