ED ने एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है.
बताया जा रहा है कि ईडी ने सोमवार को फर्म की 757.77 करोड़ रुपये की संपत्ति (Assets) कुर्क कर ली. फर्म पर मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम चलाने का आरोप लगा है. ईडी (ED) ने एक बयान में बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों में तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में एमवे की जमीन और कारखाना भवन, संयंत्र और मशीनरी, गाड़ियां, बैंक अकाउंट्स और फिक्सड डिपोजिट शामिल हैं.

