BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ED ने 1040 करोड़ रुपये के एमएचएडीए भूमि घोटाला में शिवसेना के सांसद संजय राउत के करीबी व्यापारी को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
February 3, 2022
in बड़ी ख़बरें, समाचार
ED ने 1040 करोड़ रुपये के एमएचएडीए भूमि घोटाला में शिवसेना के सांसद संजय राउत के करीबी व्यापारी को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को महाराष्ट्र के व्यापारी प्रवीण राउत को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने यह कार्रवाई राउत से जुड़ी एक फर्म की ओर से एक प्लॉट के फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) की बिक्री में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में की है। प्रवीण राउत महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना के सांसद संजय राउत के करीबी बताए जाते है.

ईडी ने कहा कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत को पुनर्विकास परियोजना के नाम पर 1040 करोड़ रुपये के एमएचएडीए भूमि घोटाला में गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने राउत को आठ दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा है। यह फर्म एचडीआईएस से संबंधत है। ईडी ने कहा कि राउत को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक में 4300 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में एचडीआईएल ईडी समेत कुछ अन्य एजेंसियों की जांच के घेरे में है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवीण राउत की गिरफ्तारी एजेंसी के मुंबई कार्यालय में पूछताछ के बाद हुई। मंगलवार को ईडी ने महाराष्ट्र में राउत से संबंधित कुछ परिसरों पर छापेमारी भी की थी।

ईडी की जांच में पता चला कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) की ओर से उप नगरीय मुंबई में एक चॉल का पुनर्विकास करने के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। इसमें इस परियोजना के एफएसआई की बिक्री में अनियमितताएं पाई गई थीं। एजेंसी ने पिछले साल पीएमसी बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियां जब्त की थीं।

ईडी ने तब कहा था कि जांच में सामने आया है कि प्रवीण राउत ने विभिन्न लोगों के साथ मिलकर साजिश की और एचडीआईएल के माध्यम से 95 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। इसने कहा था कि एचडीआईएल के बहीखाते के अनुसार प्रवीण राउत को धनराशि पालघर इलाके में जमीन का अधिग्रहण करने के लिए दी गई थी। पीएमसी बैंक मामले में ईडी ने पिछले साल संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ की थी।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ममता बनर्जी ने राज्यपाल धनखड़ को ट्विटर से किया ब्लॉक तो राज्यपाल ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- उनका प्रदर्शन लोकतांत्रिक शासन के लिए बड़ी चुनौती

Next Post

जानिए रांची के 3 फरवरी के मौसम का हाल

Next Post
मौसम:-24 घंटे घने कोहरा और धुंध का प्रभाव रहेगा

जानिए रांची के 3 फरवरी के मौसम का हाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d