कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता डीके शिवकुमार फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं. ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है. अब ईडी ने उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश किया है. लेकिन इसी बीच आज पूरे कर्नाटक में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है और कई जगह बंद भी बुलाया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर अपने नेता की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं.
कर्नाटक कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार 13 सितंबर तक ED की हिरासत में रहेंगे. ED ने स्पेशल कोर्ट से शिवकुमार को 14 दिन की रिमांड मांगी थी.
मनी लॉन्ड्रिंग केस: डीके शिवकुमार की रिमांड पर फैसला सुरक्षित
स्पेशल कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की रिमांड का फैसला सुरक्षित रखा है. थोड़ी देर में कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है.
स्पेशल कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डीके शिवकुमार की 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के लिए दबाव डाला. साथ ही उनकी जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा.
सिंघवी ने कहा- पुलिस रिमांड एक नियम नहीं होना चाहिए
डीके शिवकुमार के वकील सिंघवी ने बुधवार को अदालत में कहा कि कानून को पांच सिद्धांतों का पालन करना चाहिए:
- मजिस्ट्रेट को किसी आरोपी का रिमांड तय करते समय अपना दिमाग लगाना चाहिए. ये मैकेनिकल मैनर से नहीं किया जा सकता है.
- पुलिस रिमांड एक नियम नहीं होना चाहिए
- पुलिस हिरासत और न्यायिक हिरासत दोनों जरूरी नहीं
- जब तक गिरफ्तारी के लिए कुछ सम्मोहक आधार नहीं बनाए जाते, तब तक लिबर्टी का सम्मान किए जाने की जरूरत है
- पुलिस को किसी भी व्यक्ति को नियमित रूप से गिरफ्तार नहीं करना चाहिए. गिरफ्तारी असाधारण मामलों और गंभीर परिस्थितियों में की जानी चाहिए.
डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी बदले की राजनीति का उदाहरण: राहुल गांधी
अपने नेता की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने कहा, डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी ईडी/सीबीआई का इस्तेमाल करके चुनिंदा व्यक्तियों को निशाना बनाकर सरकार द्वारा बदले की राजनीति का एक और उदाहरण है.

