BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोहिनूर स्क्वेयर मामले में नितिन सरदेसाई से ईडी ने की पूछताछ

by bnnbharat.com
September 5, 2019
in Uncategorized
कोहिनूर स्क्वेयर मामले में नितिन सरदेसाई से ईडी ने  की पूछताछ
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : मुंबई के दादर स्थित कोहिनूर मिल की भूमि पर बने 52 मंजिली इमारत कोहिनूर स्क्वेयर मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनसे नेता नितीन सरदेसाई से पूछताछ कर रहा है. इस मामले में ईडी मनसे प्रमुख राज ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के बेटे उन्मेश जोशी, बिल्डर व मनसे नेता राजन शिरोडकर से पहले ही पूछताछ कर चुका है. हालांकि ईडी ने इस मामले में अभी तक कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया है. ईडी की कार्रवाई को मनसे बदले की कार्रवाई बता रही है. सरदेसाई मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेहद करीबी माने जाते हैं.

कोहिनूर स्क्वेयर मामले में हुई आर्थिक अनियमितता के बाद ईडी इसकी जांच कर रही है. कोहिनूर मिल की जमीन खरीदने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर लिजींग एंड फाइनेंशियल सर्विसेस (आईएलएफएस) से राज ठाकरे, राजन शिरोडकर और उन्मेश जोशी ने 860 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. यह कर्ज लेने के लिए मनसे नेता राज ठाकरे और अन्य ने कोहिनूर सीटीएनएल नामक कंपनी बनायी थी. कर्ज लेने के बाद 2008 में राज ठाकरे ने इस कंपनी के अपने सारे शेयर बेच दिए थे. आईएलएफएस को आर्थिक नुकसान हुआ था, जबकि राज ठाकरे को इसमें 20 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था.

इस मामले में ईडी का कहना है कि राज ठाकरे ने भले ही कंपनी का शेयर बेच दिया था, लेकिन राज ठाकरे व उनके समर्थक कंपनी के कामकाज में सक्रिय रहे हैं. जब कर्ज देने वाली कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है तो मनसे नेता को किस तरह लाभ हो सकता है, इडी इसी मामले की जांच कर रहा है. ईडी ने इस मामले में राज ठाकरे से 22 अगस्त को पूछताछ की थी. ईडी सूत्रों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर राज ठाकरे से और पूछताछ की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि राज ठाकरे कह चुके हैं कि कोहिनूर स्क्वेयर मामले से उनका कोई संबंध नहीं है. लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा के विरुद्ध जोरदार प्रचार किया था, इसी वजह से उन्हें अनायास इस मामले में घसीटकर उनकी व मनसे की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब दिन में तारे और ग्रह नक्षत्र देखेंगे रांची के लोग

Next Post

रांची में जीरो कट बिजली उपलब्ध कराने में क्यों हो रही देर – मुख्यमंत्री

Next Post
रांची में जीरो कट बिजली उपलब्ध कराने में क्यों हो रही देर – मुख्यमंत्री

रांची में जीरो कट बिजली उपलब्ध कराने में क्यों हो रही देर – मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d