BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

टूर-ट्रैवल्स कंपनियों पर ED की छापेमारी, 3.57 करोड़ रुपये जब्त

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in Uncategorized
टूर-ट्रैवल्स कंपनियों पर ED की छापेमारी, 3.57 करोड़ रुपये जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली-एनसीआर की कई टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों उसके चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पर छापेमारी में 3.57 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है. कंपनियों पर यह छापेमारी भारत की यात्रा पर आने वाले विदेशियों के ई-वीजा प्रसंस्करण में कथित अनियमितताओं के लिए की गई है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को कहा कि उसने विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत नौ जुलाई को दिल्ली गाजियाबाद में आठ स्थानों पर छापेमारी की.

ईडी ने बयान में कहा कि छापेमारी की कार्रवाई कई टूर एंड ट्रैवल्स कंपनियों के निदेशकों के आवास कार्यालयों तथा उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ की गई. इस दौरान ईडी ने 3.57 करोड़ रुपये नकद कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किया है.

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसे इस बात की सूचना मिली थी कि ये इकाइयां विदेशियों को ई-वीजा सेवाएं प्रदान करने के नाम पर पेमेंट गेटवे के जरिये विदेश से अनधिकृत तरीके से धन प्राप्त कर रही है. एजेंसी ने कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ऐसी दो इकाइयों को विदेशियों के भारतीय ई-वीजा के प्रसंस्करण के लिए विदेश से 200 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं.

हालांकि, इन इकाइयों को सरकार की ओर से इस काम के लिए अधिकृत नहीं किया गया है. ईडी ने कहा कि इसके अलावा ये इकाइयां ऊंचे मूल्य के संदिग्ध लेनदेन में भी शामिल हैं. इसके अलावा यह तथ्य भी सामने आया है कि कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट ने इन इकाइयों के कामकाज के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. संदिग्ध लेनदेन में भी इनकी भूमिका है. ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है. इन कंपनियों के निदेशकों कार्यकारियों से पूछताछ की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व CM की पुत्री अदिती यादव ने 12वीं की परीक्षा में 98.5 % अंक प्राप्त किये

Next Post

जमशेदपुर के तीनों नगर निकायों में सब्जी बाजार कल शाम 7 बजे तक रहेंगे बंद

Next Post
जमशेदपुर के तीनों नगर निकायों में सब्जी बाजार कल शाम 7 बजे तक रहेंगे बंद

जमशेदपुर के तीनों नगर निकायों में सब्जी बाजार कल शाम 7 बजे तक रहेंगे बंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d