BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईडी का खुलासा: डीके शिवकुमार के परिवार, सहयोगियों के पास 317 बैंक खाते

by bnnbharat.com
September 14, 2019
in समाचार
ईडी का खुलासा: डीके शिवकुमार के परिवार, सहयोगियों के पास 317 बैंक खाते
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि अब तक की जांच में पता चला है कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार,, उनके परिवार के सदस्यों और उनके करीबीयों के 20 विभिन्न बैकों में 317 खाते हैं. जांच एजेंसी ने दावा किया है कि उसे 200 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग का पता चला है. ईडी का कहना है कि उसे कांग्रेस नेता के नाम पर 800 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है.

एजेंसी का कहना है कि उनकी 22 साल की बेटी ऐश्वर्या के नाम पर 108 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है. यह सभी प्रस्तुतीकरण विशेष जज अजय कुमार कुहार के सामने किए गए. जो एजेंसी की उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे. जिसमें शिवकुमार की हिरासत पांच और दिन के लिए मांगी गई थी. अदालत ने 17 सितंबर तक के लिए राजनेता को ईडी की हिरासत में भेज दिया है.

अदालत ने पाया कि ईडी की जांच को ऐसे समय पर नहीं रोकना चाहिए जब आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मौजूद हैं. अदालत ने कहा, ‘ईडी यह सुनिश्चित करे कि आरोपी अपनी सभी जरूरी दवाएं ले. हर 24 घंटे में या उससे पहले और जब आवश्यकता पड़े तब उसका परीक्षण किया जाए. ‘ जज कुहार ने शिवकुमार को रोजाना आधे घंटे के लिए अपने पारिवारिक डॉक्टर के अलावा परिवार के सदस्यों से भी मिलने की इजाजत दे दी.

ईडी ने अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल केएम नटराज के जरिए शिवकुमार की पांच दिनों की कस्टडी मांगी थी. जिसमें हिरासत के समय हुए नए खुलासों का हवाला दिया गया था. विशेष अभियोजक एनके मत्ता के माध्यम से दायर की गई रिमांड याचिका में कहा गया है कि हिरासत में पूछताछ के दौरान शिवकुमार ने टाल-मटोल वाला रवैया अपनाया. कथित धनराशि को एजेंसी ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बताया.

एजेंसी ने कहा कि विशिष्ट प्रश्नों के जवाब देने की बजाए शिवकुमार ने एजेंसी का समय बर्बाद किया. इसके अलावा उन्होंने सवालों का जवाब देने के लिए लंबा समय लिया और थकने और नींद आने के आधार पर कई ब्रेक लिए. हालांकि एजेंसी का कहना है कि उसे जांच में पर्याप्त प्रगति मिली है. ईडी ने आरोप लगाया है कि जांच में यह पता चला है कि शिवकुमार ने विधायक और कर्नाटक सरकार में मंत्री के अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बड़ी मात्रा में पैसा बनाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UNGA की अध्यक्ष का लगातार शांति को बढ़ावा देने का आह्वान

Next Post

US Open: चैम्पियन बियांका को मिला कस्टमाइज्ड डब्ल्यूडब्ल्यूई बेल्ट

Next Post
US Open: चैम्पियन बियांका को मिला कस्टमाइज्ड डब्ल्यूडब्ल्यूई बेल्ट

US Open: चैम्पियन बियांका को मिला कस्टमाइज्ड डब्ल्यूडब्ल्यूई बेल्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d