BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरपंच की 3.19 करोड़ की जमीन को ईडी ने किया जब्त

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in समाचार
सरपंच की 3.19 करोड़ की जमीन को ईडी ने किया जब्त
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा के सरपंच संदीप अर्जुन वजारकर की 3.19 करोड़ रुपये कीमत की 7,975 स्क्वॉयर मीटर (वर्ग मीटर) जमीन जब्त कर ली है.

सरपंच पर आरोप है कि उसने यह जमीन धोखे से हड़प ली थी. संदीप अर्जुन वजारकर, गोवा में सोकोरो गांव के बरडेज तालुका के सरपंच हैं.

उनके खिलाफ गोवा पुलिस ने इसी मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया था. जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत सरपंच की जमीन जब्त कर ली है.

गोवा पुलिस को सेरुला के कोम्युनिडेड (लैंड एसोसिएशन) के मैनेजिंग कमिटी की शिकायत मिली थी जिसके बाद उन्होंने संदीप वजारकर के अलावा उनके ही परिवार के सदस्य एसी लोबो (सेरुला कोम्युनिडेड के पूर्व अटॉर्नी) के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की थी.

जांच में पता चला है कि संदीप अर्जुन वजारकर और उनके भाई शिवदास अर्जुन वजारकर ने धोखे से सेरुला कोम्युनिडेड की जमीन हथिया ली थी.

शुरुआत में यह जमीन स्वर्गवासी पिता अर्जुन महादेव वजारकर के नाम से ली गई और बाद में वजारकर परिवार के सदस्यों और अपने नाम से ट्रांसफर कर लिया.

ईडी ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि जमीन की दाखिल खारिज स्वर्गवासी व्यक्ति के नाम पर कराया गया था. इसके साथ जो कागजात जमा कराए गए थे, वो नकली थे.

इस जमीन के लिए सेरुला कोम्युनिडेड के पूर्व अटॉर्नी ने नियमों को ताक पर रखते हुए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया था. इस संबंध में राज्य सरकार से कोई आदेश नहीं लिया गया था, जबकि जमीन हस्तांतरण मामले में यह जरूरी होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समंदर में उठ रही लहरें, रेड अलर्ट जारी

Next Post

सीएम से मिले रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा

Next Post
सीएम से मिले रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा

सीएम से मिले रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d