BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संजय राउत की पत्नी को ED का समन, करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in समाचार
PM मोदी की दिया जलाने की अपील पर का संजय राउत ने उड़ाया मजाक, कहा- लोग अपने ही घर को न फूंकें
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पीएमसी बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया है. उन्हें 29 दिसंबर को पेश होना है. इस कार्रवाई पर बीजेपी ने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है, वहीं संजय राउत आज प्रेस कांफ्रेस करेंगे.

संजय राउत ने इस मामले पर कहा कि यह सब राजनीति हो रही है. मैं 2 बजे शिवसेना भवन में बात करूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे अब तक नोटिस नहीं मिला है, मैं खोज रहा हूं.

जब ईडी के समन को लेकर एबीपी न्यूज़ ने संजय राउत से प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने फोन पर कहा था, “मुझे फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं पता है. जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताऊंगा.”

अपने ट्वीट में संजय राउत ने लिखा, “आ देखें जरा किसमें कितना है दम, जमके रखना कदम मेरे साथिया.” उनके इस ट्वीट को ईडी के समन से जोड़कर देखा जा रहा है. संजय राउत लगातार बीजेपी पर निशाना साधते साधते रहे हैं.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) को साल 2019 में पीएमसी बैंक घोटाले का पता चला था. नकली बैंक खाते के जरिए 6500 करोड़ रुपये का लोन दिया जा रहा था. रिजर्व बैंक ने पैसे निकालने पर रोक लगा दी थी. आरबीआई ने इसे धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दायर किया. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले और जालसाजी के एक मामले की जांच कर रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ईडी ने संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत को गिरफ्तार किया था. प्रवीण राउत की पत्नी के खाते से वर्षा राउत के अकाउंट में कुछ ट्रांजेक्शन हुए. ईडी इसी ट्रांजेक्शन में बारे में जानकारी चाहती है. आरोप है की संजय राउत की पत्नी के अकाउंट में 55 लाख रुपये प्रवीण राउत की पत्नी के अकाउंट से आए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ईदुल अंसारी सद्भावना गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट: फाइनल में कांके ने हेहल सपोर्टिंग को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

Next Post

धर्मांतरण के खिलाफ कानून समाज में घृणा और विभाजन उत्पन्न करेंगे, जो मुझे मंजूर नहीं: केसी त्यागी

Next Post
धर्मांतरण के खिलाफ कानून समाज में घृणा और विभाजन उत्पन्न करेंगे, जो मुझे मंजूर नहीं: केसी त्यागी

धर्मांतरण के खिलाफ कानून समाज में घृणा और विभाजन उत्पन्न करेंगे, जो मुझे मंजूर नहीं: केसी त्यागी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d