BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ई़डी ने डीके शिवकुमार को अदालत में किया पेश, पूछताछ के लिए मांगी 14 दिन की रिमांड

by bnnbharat.com
September 4, 2019
in समाचार
ई़डी ने डीके शिवकुमार को अदालत में किया पेश, पूछताछ के लिए मांगी 14 दिन की रिमांड
Share on FacebookShare on Twitter

बंगलूरू:  मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की अदालत में पेश किया. शिवकुमार को विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ के समक्ष पेश किया गया. शिवकुमार को ईडी ने मंगलवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया था. उनसे कुछ दिनों से पूछताछ जारी थी। राष्ट्रीय राजधानी के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय जांच के बाद 57 वर्षीय कांग्रेस नेता को अदालत लाया गया.

इस दौरान ईडी ने कहा कि पूछताछ के लिए डीके शिवकुमार की रिमांड जरूरी है. जांच जारी है और महत्वपूर्ण मोड़ पर है.  इसके मद्देनजर कई दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी उनसे लेनी है. ईडी ने ये भी कहा कि अभी तक की पूछताछ में वह कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं.

शिवकुमार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी जमानत की अपील की, वहीं ईडी ने 14 दिन की रिमांड की मांग की.

डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद से दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक कोहराम जारी है. कांग्रेस ने कहा कि डीके शिवकुमार की गिरफ्तारी से सरकार अपनी नाकाम हो चुकी नीतियों और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है. वहीं, कांग्रेस समर्थक बंगलूरू के कई इलाकों में लगातार विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ कर रहे हैं.

कर्नाटक के रामनगर में मंगलवार देर रात दो बसों को आग के हवाले कर दिया गया जबकि कई अन्य बसों में तोड़फोड़ की गई. जिसके बाद परिवहन विभाग और रामनगर पुलिस ने बसों के परिवहन पर रोक लगा दी है. साथ ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है.

बता दें कि डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार किया था. विधायक शिवकुमार पूछताछ के लिए चौथी बार मंगलवार को  ईडी मुख्यालय में पेश हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है, इसलिए गिरफ्तार किया गया है.

देर रात गिरफ्तारी के बाद शिवकुमार को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाने के दौरान उनके समर्थकों ने ईडी कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया. इस बीच, शिवकुमार ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है. वहीं, कांग्रेस भी उनके समर्थन में उतर आई है.

मंगलवार को एक ट्वीट में डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं अपने भाजपा के मित्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे गिरफ्तार करने के मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. मेरे खिलाफ आयकर और ईडी केस राजनीतिक रूप से प्रेरित है. मैं भाजपा के बदले की कार्रवाई का शिकार हूं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे 2 लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Next Post

पाकिस्तान : पहली हिंदू लड़की बनी पुलिस अधिकारी

Next Post
पाकिस्तान : पहली हिंदू लड़की बनी पुलिस अधिकारी

पाकिस्तान : पहली हिंदू लड़की बनी पुलिस अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d