बरकट्ठा: हजारीबाग जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड के सूदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षाविद्ध व डिवाइन पब्लिक स्कूल के संस्थापक सह निदेशक आईपी भारती शिक्षा के क्षेत्र में किसी पहचान के मोहताज नही है. गौरतलब हो कि इधर उन्होंने समाजसेवा में भी अपनी पहचान बनाई है.
बताते चले कि प्रखंड के सूदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई से संबंद्धता प्राप्त +2 तक अंग्रेजी माध्यम की स्कूल स्थापना की. जहां कम शुल्क पर ग्रामीण बच्चे बेहतर शिक्षा पा रहे है. वहीं गरीब मेधावी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी है.
भारती ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में काम करते करते समाजसेवा करने का नशा छा गया. भारती ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान लोगो के बीच खाद्यान्न वितरण, मास्क वितरण अन्यादि मानव सेवा कार्य से समाजसेवा की ओर मुड़ते चले गए.
उन्होंने कहा कि समाजसेवा से मन को शकुन मिलता है. मानव सेवा ही धर्म है. गौरतलब हो कि इधर लोगों की जरूरत को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज व एंटी वेनम वैक्सीन उपलब्ध करवाया गया.
भारती ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को दवा के अभाव में हमेशा समस्या से जूझना पड़ता था. उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए दवा हमेशा उपलब्ध करवाया जाएगा. इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जरूरतमंद 99311430, 7091364343, 9525919340 पर संपर्क कर सकते है.
मौके पर बीपीएम रंजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आकाश गुप्ता, सत्यम भारती, मिट्ठू प्रसाद के अलावे अन्य अस्पताल कर्मी मौजूद थे.

