BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में कठिनाई

by bnnbharat.com
September 28, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में छूटे सिलेबस को पूरा करने के लिए ओवरटाइम क्लास: शिक्षामंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो स्थित पैतृक आवास से एंबुलेंस से रांची लाकर रिम्स में भर्ती

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत सोमवार सुबह अचानक बिगड़ गयी. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बोकारो जिले स्थित पैतृक आवास से एंबुलेंस की मदद से रांची लाकर राजेंद्र आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान (रिम्स) के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है.

सर्दी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द के कारण शिक्षामंत्री को सांस लेने में कठिनाई महसूस हुई,  जिसके बाद तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी गयी और मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें तुरंत रिम्स में भर्ती करने का निर्णय लिया.

बताया गया है कि बुखार और बदन दर्द के कारण वे काफी कमजोर हो गये है,  वहीं शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी घट गया है, जिसके कारण जैसे ही एंबुलेंस रांची स्थित रिम्स पहुंचा, पहले से वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें स्ट्रेचर पर लिटा कर ट्रामा सेंटर स्थित कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया, साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगा दिया गया. शिक्षामंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद भी फोन कर रिम्स प्रबंधन को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था.

इससे पहले शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने सुबह में खुद ट्वीट कर बताया कि विगत कुछ दिनों की व्यस्तता के कारण थोड़ा अस्वस्थ है और उपचार के लिए रिम्स जा रहे है. इस वजह से आज के सभी कार्यक्रम स्थगित करना पड़ रहा है. बताया गया है कि रिम्स में उनका कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है. पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर,  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,  कृषि मंत्री बादल और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. मंत्री मिथिलेश ठाकुर, बन्ना गुप्ता और बादल स्वस्थ होकर वापस काम पर लौट चुके है, जबकि हाजी हुसैन अंसारी का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है, अब शिक्षामंत्री की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां सबसे पहले उनकी कोरोना जांच की जाएगी. बोकारो के डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में शिक्षामंत्री के भी कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जतायी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस फुल टाइम फिसड्डी और पार्ट टाइम कबड्डी के आधार पर भ्रम की स्थिति कर रही पैदा: नकवी

Next Post

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

Next Post
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d