रांचीः झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के फेफड़े का डोनर मिल गया है. उनका ईलाज चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. डोनर मिलने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को दूरभाष पर दी है.
कृषि मंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री के परिवार के सदस्यों की कड़ी मेहनत और लाखों शुभचिंतकों की दुआओं का यह असर है. सभी दुआ करें कि जगरनाथ के फेफड़े का प्रत्यारोपण सही तरीके से हो जाए. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शीघ्र ही उनका फेफड़ा ट्रांसप्लांट किया जाएगा.
बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री और राज्य के तमाम आला अधिकारियों की मेहनत से यह संभव हो पाया है.

