जमशेदपुर: वैश्विक महामारी के बीच झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्य में शिक्षा के गुणवत्ता को बेहतर बनाने की कवायद में शुरू कर दी हैं. लॉकडाउन के बीच रांची (रेड जोन) से शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो मंगलवार को जमशेदपुर पहुंच.
वहीं उन्होंने सर्किट हाउस में शिक्षा विभाग के अधिकारियों केे साथ बैठक की. बैठक के दौरान मंत्री ने जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिक्षा संबंधित योजनाओं की जानकारी ली. साथ ही जिले में इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी जानकारी ली.
वहीं मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर आनेवाले दिनों में ऑनलाइन पढ़ाई होनी है, इसको लेकर राज्यभर के सभी जिलों का आंकलन किया जा रहा है.
वहीं अभिभावकों के पॉकेट का भी ख्याल रखा जा रहा है. वैसे राज्य में इंटरनेट कनेक्टिविटी के अलावे केबल के माध्यम से भी पढ़ाई करने की कवायद शुरू किए जाने की बात मंत्री ने कही. निजी स्कूलों के मामले में शिक्षा मंत्री ने साफ कर दिया है, कि निजी स्कूलों के लिए टीम गठित की गई है.
रिपोर्ट आने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा. वैसे उन्होंने अपनी राय देते हुए कहा लॉकडाउन की अवधि में निजी स्कूल फीस न ले. एक महीने में जब निजी स्कूल अभिभावकों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया तो आनेवाले दिनों में क्या करेंगे. फिलहाल उन्होंने सभी स्कूल की रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कही.

