रांचीः सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पिछले 10 दिनों से मेडिका में इलाजरत है. उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, लेकिन रफ्तार कम है. मंत्री जी भी पूरी तरह से कंसेस हैं. सिर्फ सांस लेने में तकलीफ है. वह अखबार भी पढ़ रहे हैं और बातचीत भी करते हैं.
सीएम शनिवार दोपहर को सीएम ने मेडिका अस्पताल पहुंचकर शिक्षा मंत्री का हालचाल जाना. इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे. मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि मेडिका में उनके इलाज से जुड़ी सभी दवाइयां उपलब्ध हैं. बे
हतर इलाज के लिए बाहर ले जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-तीन बार प्रयास हुआ, लेकिन मेडिकल क्षेत्र के अनुभवी लोगों से जब सलाह ली गयी, तो सबों ने उनकी स्थिति को देखते हुए इन्हें बाहर ले जाने से मना किया.फिलहाल शिक्षा मंत्री के हालत में सुधार है.

