रांची: रांची की रहने वाली जानी मानी शिक्षाविद मीनाक्षी मुंडा आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं. प्रदेश कार्यलय में पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी.
सेन्ट्रल यूनिवसिर्टी झारखंड में सहायक प्राध्याीपक के तौर पर कार्य कर चुकीं श्रीमती मुंडा, हंसराज कॉलेज दिल्ली से स्नात्कोत्तर एवं दिल्ली विवि से मानवशास्त्र में पीएचडी कर चुकी हैं.
झारखंड और आदिवासी समाज के मुद्दे पर अब तक उन्होंने से दो दर्जन से ज्यादा शोध पत्र प्रस्तुत चुकी हैं. एशिया यंग इंडिजीनस पीपुल की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी मुंडा भारत और एशिया के आदिवासी समाज के मुद्दों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भी प्रतिनित्व कर चुकी हैं.
पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा कि समाज से जुड़े और समाजिक मुद्दों को लेकर संघर्षरत युवा नेत्री के जुड़ने से झारखंड में ईमानदार राजनीति की लड़ाई और मजबूत होगी.
मौके पर प्रदेश संयुक्त सचिव यास्मिन लाल, कोषाध्यक्ष आलोक शरण प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल मिश्रा , प्रदेश सचिव राजन कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे.

