रांची: नए कृषि कानून को लेकर किसान संगठनों और सरकार के बीच अभी तक कोई सहमति नहीं बनी है. लेकिन भाजपा लगातार किसानों को इन कानूनों के फायदे गिनाने में लगी है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी दी कि रांची के किसानों ने पटना में मंडी से डेढ़ गुना अधिक दाम पर गोभी बेची.
रविशंकर प्रसाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी बातचीत रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं. ऐसे में रविशंकर प्रसाद ने हाल में अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे रांची के दो किसानों ने पटना के खरीदार को ज्यादा भाव पर अपनी फसल बेची.
नए कृषि कानून का फायदा: दिल्ली में बिकी बिहार की गोभी, 10 गुना मिला दाम
रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि नए कृषि कानूनों का असर! रांची के दो किसानों ने कॉमन सर्विस सेंटर के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के द्वारा अपनी गोभी की फसल पटना के खरीदार को स्थानीय मंडी से डेढ़ गुना अधिक दाम पर बेची. ट्रांसपोर्ट का खर्च भी खरीदार ने दिया और फसल सीधा खेत से ही खरीदार के पास चली गई.
रविशंकर प्रसाद ने नए किसान कानूनों के माध्यम से किसान को हुए लाभ की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दी और बताया कि नए कृषि कानून किसान विरोधी कानून नहीं है.

