BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सादगी से मनाई गई ईद

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in समाचार
सादगी से मनाई गई ईद
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लॉकडाउन के बीच सादगी से आज राज्यभर में ईद मनायी जा रही है. वैश्विक कोरोना महामारी के बीच एहतियात और सतर्कता के बीच मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने-अपने घरों में ही नमाज अदा की और फोन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को ईद की बधाई दी.

राजधानी रांची समेत राज्यभर में सोमवार को सादगी के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया. ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने-अपने घरों में ईद की नमाज पढ़ी.

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी अपने घर में ही परिजनों के साथ ईद की नमाज दा की, जबकि मस्जिदों में सिर्फ चंद लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते हुए घर-परिवार, समाज व देश में अमन-चैन की दुआ मांगी.

वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ने और किसी को गले लगाकर ईद की शुभकामना नहीं देने की तैयारी पहले से ही पूरी कर ली थी.

लॉकडाउन के कारण इस बार लोगों ने पुराने कपड़े के साथ ईद मनाया. वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से ईद पर्व का उल्लास फीका-फीका रहा.

लॉकडाउन के कारण ईद मिलन समारोह का आयोजन नहीं हुआ. मुस्लिम समाज के लोगों ने फोन व वाट्सएप पर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी.

इधर ईद को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षा बलों लगातार गश्ती जारी रही.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजेंद्र प्रसाद सिंह की राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

Next Post

श्रम मंत्री ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

Next Post
श्रम मंत्री ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

श्रम मंत्री ने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d