BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पालघर में चार घंटे में महसूस किए गए आठ भूकंप

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
रूस में महसूस किये गए भूकंप के कई झटके
Share on FacebookShare on Twitter

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार सुबह चार घंटे के भीतर आठ बार भूकंप आया और भूकंप के झटकों की तीव्रता 2.2 से 3.6 तक मापी गई. अधिकारियों ने बताया कि जिले की डहाणू और तलासरी तहसीलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और इस दौरान किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है.

जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा, ”गुरुवार देर रात तीन बजकर 29 मिनट पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद, तड़के तीन बजकर 57 मिनट और सुबह सात बजकर छह मिनट पर क्रमश: 3.5 और 3.6 तीव्रता के भूकंप आए.” डहाणू उपमंडलीय अधिकारी आशिमा मित्तल ने कहा, ”3.0 तीव्रता से अधिक के इन तीन भूकंपों के अलावा गुरुवार रात तीन बजे से सुबह सात बजे के बीच पांच अन्य भूकंप आए.”

खुले मैदान में तंबू लगाकर रहने को मजबूर हुए लोग

कदम ने बताया कि स्थानीय तहसीलदारों को गांवों में निरीक्षण करने को कहा गया है. मित्तल ने कहा कि भूकंपों के कारण इन तहसीलों के गांवों में खुले मैदानों में बड़े तंबू लगाए गए हैं, ताकि घरों में असुरक्षित महसूस होने पर स्थानीय निवासी वहां जा सके. डहाणू और तलासरी में पिछले सप्ताह भूकंप आने के बाद कई मकानों की दीवारें ढह गई थीं और कई दीवारों में दरारें पड़ गई थीं.

भूकंप के खतरे को लेकर सतर्क रहने को कहा जिला प्राधिकारियों ने

मित्तल ने बताया कि गांवों के स्तर पर आपदा समन्वय समितियां बनाई गई हैं और असैन्य सुरक्षा कर्मियों को सहायता के लिए तैयार रहने को कहा गया है. इस बीच, जिला प्राधिकारियों ने एक ऑडियो संदेश जारी करके डहाणू क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों से भूकंप के खतरे के कारण सतर्क रहने को कहा.

डहाणू में नवंबर 2018 के बाद से इस प्रकार के भूकंप आ रहे हैं. इससे पहले, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने पालघर में शुक्रवार तड़के दो बार भूकंप आने की जानकारी दी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनरेगा आयुक्त को पद से हटाने और कार्यकाल की जांच ACB से कराने की मांग

Next Post

26 अक्टूबर से 10 नवंबर में दुमका, बेरमो के मतदान की तैयारी, सीएम लेकर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास तक हैं अहम किरदार

Next Post
26 अक्टूबर से 10 नवंबर में दुमका, बेरमो के मतदान की तैयारी, सीएम लेकर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास तक हैं अहम किरदार

26 अक्टूबर से 10 नवंबर में दुमका, बेरमो के मतदान की तैयारी, सीएम लेकर पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास तक हैं अहम किरदार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d