रांची: अधीक्षण अभियंता नवरंग सिंह का स्थानांतरण अगले आदेश तक क्षेत्रीय मुख्य अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता रांची प्रक्षेत्र के लिए किया गया है. राम प्रवेश सिंह संयुक्त सचिव प्रबंधन को सांग को क्षेत्रीय मुख्य अभियंता दुमका प्रक्षेत्र के पद पर पदस्थापित किया गया है.
सृष्टि धर्म मोदी मुख्य अभियंता को अगले आदेश तक मुख्य अभियंता मुख्यालय रांची के पद पर बने रहने का निर्देश दिया गया है. उमेश प्रसाद गुप्ता क्षेत्रीय मुख्य अभियंता दुमका का स्थानांतरण सीडीओ रांची के पद पर किया गया है.
संजय कुमार झा अधीक्षण अभियंता असैनिक दुमका का ट्रांसफर क्षेत्रीय मुख्य अभियंता रांची के प्राविधिक सचिव के पद पर किया गया है. झा को मुख्य अभियंता (पीएमयू) रांची के पद पर अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
सदानंद मंडल अधीक्षण अभियंता असैनिक जमशेदपुर को तत्काल प्रभाव से अपने कार्यों के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चाईबासा के पद के कार्य के लिए प्राधिकृत किया गया है. रघुनंदन प्रसाद शर्मा अधीक्षण अभियंता धनबाद को अपने कार्य के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता दुमका के पद पर कार्य के लिए प्राधिकृत किया गया है.
केके वर्मा कार्यपालक अभियंता स्वर्णरेखा वितरण मंडल रांची को संयुक्त सचिव प्रबंधन कोषांग के पद पर कार्य के लिए प्राधिकृत किया गया है.

