BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डेरेक ओ ब्रायन और संजय सिंह सहित आठ सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, कल राज्यसभा में किया था हंगामा

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
डेरेक ओ ब्रायन और संजय सिंह सहित आठ सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, कल राज्यसभा में किया था हंगामा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने रविवार को राज्यसभा में हंगामा करने के लिए आठ सांसदों को एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया है. जो सांसद निलंबित हुए हैं उनमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन, आम आदमी पार्टी (AAP) के संजय सिंह, कांग्रेस के राजीव साटव, रिपुन बोरा तथा नाजिर हुसैन, केके रागेश, डोला सेन और एक करीम का नाम शामिल है. नायडू ने सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कहा, ”कल का दिन राज्‍यसभा के लिए बहुत बुरा दिन था जब कुछ सदस्‍य सदन के वेल तक आ गए. डिप्‍टी चेयरमैन के साथ धक्‍कामुक्‍की की गई. उन्‍हें अपना काम करने से रोका गया. यह बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण और निंदनीय है. मैं सांसदों को सुझाव देता हूं, कृपया थोड़ा आत्‍मनिरीक्षण कीजिए.” सभापति की इस कार्रवाई के बाद भी सदन में हंगामा जारी रहा और इसके बाद राज्‍यसभा को सुबह 10 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया.

बता दें कि इन सभी सांसदों पर रविवार के दिन राज्यसभा में उप सभापति के ऊपर कागज फाड़कर फेंकने, माइक तोड़ने, टेबल पर चढ़कर हंगामा करने और राज्यसभा में नियमों का पालन नहीं करने का आरोप है.

रविवार को कृषि बिलों पर चर्चा के दौरान इन सभी सांसदों ने भारी हंगामा किया था और जब बिल पर उप सभापति नो ध्वनिमत वोटिंग शुरू की तो कई सांसद उप सभापति के कुर्सी तक पहुंच गए और वहां पर माइक तोड़ने लगे और कागज फाड़कर फेंकने लगे. कई सांसदों ने राज्यसभा के नियमों की किताब फाड़ी तो कुछ ने कृषि बिलों की कॉपी फाड़ी. आज सोमवार को सभापति एम वेंकाया नायडू ने सदन का अनुशासन तोड़ने के लिए इन सभी सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झमाझम बारिश से सड़क आवागमन प्रभावित

Next Post

आज से खुलेंगे हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल,अभिभावकों की लिखित में सहमति होगीअनिवार्य

Next Post
आज से खुलेंगे हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल,अभिभावकों की लिखित में सहमति होगीअनिवार्य

आज से खुलेंगे हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल,अभिभावकों की लिखित में सहमति होगीअनिवार्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d