रांची: सांसद संजय सेठ के प्रयास से इंदौर में मूक बधिर स्कूल में पढ़ रहे 8 बच्चों को वापस रांची लाया गया. झारखंड के कुल 8 बच्चे इंदौर में पढ़ाई कर रहे थे, जिसमें रांची के चार, जमशेदपुर के एक, बोकारो के एक, देवघर के एक, पलामू के एक, बच्चे शामिल है.
भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री सुनील साहू द्वारा सांसद सेठ से संपर्क स्थापित कर बच्चों को रांची लाने का अनुरोध किया था. सांसद संजय सेठ ने तुरंत इंदौर के सांसद शंकर लालवानी से संपर्क स्थापित कर बच्चों को लाया.

