लखीसराय :- लखीसराय में कोरोना का कहर तेज है. मंगलवार देर रात जारी रिपोर्ट में लखीसराय में फिर 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. जिनमें स्वास्थ्य विभाग के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, पीरी बाजार थाना के एसआई सहित पीली बाजार थाने के आठ पुलिस कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
लखीसराय में पुलिस विभाग में मिली कोरोना पॉजिटिव अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है. पुलिस महकमे में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है.
जिला प्रशासन की तरफ से इस महामारी से बचने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन स्थानीय लोगों की लापरवाही मरीजों की संख्या को बढ़ाती ही जा रही है.

