BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रयागराज मेला प्राधिकरण बोर्ड की आठवीं बैठक संपन्न

मेले की महत्ता बनाये रखने के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर करें कार्य- मण्डलायुक्त

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in Uncategorized
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रयागराज मेला प्राधिकरण बोर्ड की आठवीं बैठक संपन्न
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: प्रयागराज मेला प्राधिकरण की आठवीं बोर्ड बैठक गुरुवार को मंडलायुक्त आर रमेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में दिनांक 13 मार्च 2020 को हुई सातवीं बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई. वर्तमान वित्तीय वर्ष में मेला प्राधिकरण के विभिन्न कार्यों हेतु बजट प्रावधान, आय और व्यय, जल पुलिस के लिए उपलब्ध जल सुरक्षा संसाधनों/उपकरणों के रख रखाव तथा स्वच्छ कुंभ कोष के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी विचार हुआ.

सेना के उपस्थित अधिकारियों से मेले के आयोजन हेतु लंबी अवधि के लिए रक्षा विभाग की भूमि के हस्तांतरण पर चर्चा हुई तथा संगम में आने वाले श्रद्धालुओं के दृष्टिगत कोविड 19 संबंधी सभी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए 20 जून से अक्षय वट खोलने तथा वर्ष पर्यन्त मेला क्षेत्र में सर्विलेंस बढ़ाने के उद्देश्य से कैमरे लगाने पर भी चर्चा हुई.

मेले की महत्ता के बारे में चर्चा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मेले में विभिन्न विभाग मिलकर काम करते हैं. अतः किसी तरह की संवादहीनता विभागों के बीच नहीं होनी चाहिए. सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें. उन्होंने प्रयागराज के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक दीक्षित का भी स्वागत किया. मेला प्राधिकरण के प्रभारी अधिकारी श्री रजनीश मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

बोर्ड बैठक में पुलिस महानरीक्षक के0पी0 सिंह, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित, नगर आयुक्त रवि रंजन, एडीएम सिटी अशोक कनौजिया, सचिव प्रयागराज विकास प्राधिकरण दयानंद प्रसाद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट करछना आकांक्षा राणा, सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस: तीन मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, मरीजों ने किया खुशी का इजहार

Next Post

आज कंकण सूर्य ग्रहण, जानें क्या करें और क्या ना करें ?

Next Post
आज कंकण सूर्य ग्रहण, जानें क्या करें और क्या ना करें ?

आज कंकण सूर्य ग्रहण, जानें क्या करें और क्या ना करें ?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d