BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली दंगे में लापता हुई आठवीं की छात्रा

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in समाचार
दिल्ली दंगे में लापता हुई आठवीं की छात्रा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः दिल्ली के दंगों ने कई घरों के दिए को बुझा दिया, करोड़ो की सम्पति जला दी गई इसी बीच खजूरी खास इलाके में तीन दिन पहले परीक्षा देने के लिए स्कूल गई 13 वर्षीय लड़की लापता है.

पुलिस ने बुधवार को बताया कि आठवीं कक्षा की छात्रा सोनिया विहार में अपने माता-पिता के साथ रहती है और वह सोमवार को सुबह अपने घर से करीब 4.5 किलोमीटर दूर अपने स्कूल गई थी, लेकिन तब से लौटी नहीं.

कपड़ों का कारोबार करने वाले उसके पिता ने कहा, ‘मुझे शाम 5 बजकर 20 मिनट पर उसे स्कूल से लेने जाना था. लेकिन मैं हमारे इलाके में चल रही हिंसा में फंस गया. तब से मेरी बेटी लापता है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘गुमशुदगी’ की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और लड़की की तलाश चल रही है.

मौजपुर के विजय पार्क निवासी एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि दो दिन से शिव विहार के एक घर में फंसे उनके परिवार के सदस्यों से मंगलवार रात से कोई संपर्क नहीं हो पाया है.

70 वर्ष की आयु के आसपास के मोहम्मद सबीर ने कहा, ‘मेरा मदीना मस्जिद के पास शिव विहार में भी एक मकान है.  मेरे दो बच्चे वहां रहते हैं, दो यहां विजय पार्क में मेरे साथ रहते हैं.

इलाके में हिंसा के कारण मेरा उनसे संपर्क नहीं हो सका और गत रात से उनसे कोई संपर्क नहीं है.’

कहा कि  ‘उन्होंने कल मुझे घर को भीड़ द्वारा घेरे जाने के बारे में बताया था और वे भाग निकले, लेकिन मुझे मालूम नहीं है कि अब वे कहां हैं. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है और पुलिस से मेरी अपील है कि कृपया हमारी मदद कीजिए.’ 

मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग, घोंडा समेत उत्तरपूर्वी दिल्ली के आवासीय इलाकों में सोमवार से हो रही हिंसा में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए हैं.

दंगाग्रस्त इलाकों में सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैन्य बल के कर्मी मौजूद है जिससे बुधवार को कुछ हिस्सों में अजीब से खामोशी छाई रही लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि हिंसा में अभी तक 18 प्राथमिकियां दर्ज की गई है और 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता पर महिला पार्षद ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Next Post

स्टंट कर रहे थे स्कूली छात्र, खड़े ट्रक से टकराए, गंभीर

Next Post
स्टंट कर रहे थे स्कूली छात्र, खड़े ट्रक से टकराए, गंभीर

स्टंट कर रहे थे स्कूली छात्र, खड़े ट्रक से टकराए, गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d