रांचीः झारखंड में चल रहे एकलव्य आवासीय स्कूलों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. राज्य में कुल 208 पदों में नियुक्ति की जायेगी. जिन पदों में नियुक्ति होनी है उसमें प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के पद हैं.
बता दें कि recruitment.nta.nic.in या tribal.nic.in पर जाकर करना होगा. उक्त पदों में नियुक्ति के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 30 अप्रैल तक किये जा सकते हैं.
🛑 17 राज्यों में 3479 पदों पर होगी बहाली…
रिक्तियों की संख्या–
-आंध्र प्रदेश – 117 पद
-छत्तीसगढ़ – 514 पद
-गुजरात – 161 पद
-हिमाचल प्रदेश – 8 पद
-झारखंड – 208 पद
-जम्मू एवं कश्मीर – 14 पद
-मध्य प्रदेश – 1279 पद
-महाराष्ट्र – 216 पद
-मणिपुर – 40 पद
-मिजोरम – 10 पद
-ओडिशा – 144 पद
-राजस्थान – 316 पद
-सिक्किम – 44 पद
-तेलंगाना – 262 पद
-त्रिपुरा – 58 पद
-उत्तर प्रदेश – 79 पद
-उत्तराखंड – 9 पद
🛑 चयन प्रक्रिया-
परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में ली जायेगी. तय तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी. आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क देना होगा. पीजीटी या टीजीटी के लिए परीक्षा शुल्क 1500 रुपये है.
वहीं प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पद के लिए परीक्षा शुल्क 2000 रुपये है. चयन परीक्षा तीन घंटे की होगी. जो दो शिफ्ट में ली जायेगी. पहला शिफ्ट सुबह नौ से 12 बजे तक का होगा.
वहीं दूसरा शिफ्ट तीन बजे से शाम छह बजे तक चलेगा. परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड होगी. उम्मीदवार सवालों को हिंदी या अंग्रेजी किसी भी माध्यम में चुन सकते हैं.
🛑 परीक्षा केंद्र-
बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और गिरिडीह
🛑इस विषयों की होगी नियुक्ति-
पीजीटी: इंग्लिश, हिंदी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, इकोनोमिक्स, बायोलोजी, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, कॉमर्स और इंफोर्मेशन टेक्नॉलोजी
टीजीटी: इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस

