BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पथरी का इलाज कराने आये वृद्ध रांची से कोरोना वायरस लेकर लौटे घर

by bnnbharat.com
April 23, 2020
in Uncategorized
पथरी का इलाज कराने आये वृद्ध रांची से कोरोना वायरस लेकर लौटे घर

पथरी का इलाज कराने आये वृद्ध रांची से कोरोना वायरस लेकर लौटे घर

Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा: गढ़वा में 60 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की खबर मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है. जिला प्रशासन भी इसकी पुष्टि की है. खबर मिलने के बाद जिला प्रशासन की चहलकदमी काफी बढ़ गयी है.

प्रशासन ने पीड़ित और उसके परिजनों को कब्जे में लेकर सभी को चिकित्सक की निगरानी में भेज दिया है. डीसी ने इसकी पुष्टि करते हुए पूरे मुहल्ले को सील कर दिया है. साथ ही अब लॉकडाउन में सख्ती बरतने की कवायद तेज कर दी गयी है.

बताया गया है कि कोरोना पॉजिटिव उक्त मरीज पिछले दिनों अपने भांजे का इलाज कराने रांची गया हुआ था जहां वह संक्रमित हुआ है. जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का एक रिश्तेदार पिछले कई महीनों से बीमार था और उसका इलाज लखनऊ में चल रहा था लेकिन देश में करोना के आने के बाद वह अपने रिश्तेदार के साथ गढ़वा आ गया था.

इसके बाद उसके रिश्तेदार की तबीयत बिगड़ने के बाद वह उसे लेकर रांची गया था जहां वह संक्रमित हुआ है. जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व एक पूर्व डीडीसी को रांची के जिस अस्पताल में भर्ती किया गया था उसी वार्ड में गढ़वा का उक्त व्यक्ति अपने रिश्तेदार के साथ था.

कोरोना पॉजिटिव पूर्व डीडीसी की इलाज के दौरान मौत के बाद रांची प्रशासन के द्वारा गढ़वा जिला प्रशासन को यह सूचित किया गया था कि गढ़वा के साईं मोहल्ला का एक व्यक्ति उसी वार्ड में भर्ती था जिस वार्ड में पूर्व वीडीसी कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है.

इसकी जानकारी मिलते ही चार दिन पूर्व जिला प्रशासन ने उक्त व्यक्ति एवं उसके परिवार एवं उसके सात परिजनों को सदर अस्पताल लेकर सैंपल लिया था. जिसमें आज एक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है.

पीड़ित को होम क्वारंटीन में भेजा जाना प्रशासन की बड़ी चूक मानी जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि रांची जिला प्रशासन की सूचना पर पीड़ित और उसके परिवारजनों को सदर अस्पताल लाया गया था. रिपोर्ट आने तक सभी को जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में न रखकर सभी को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरएमडी सेल की ओर से दिया गया फेस मास्क

Next Post

कोरोना संक्रमण को लेकर पैरोल पर छोड़े गए 40 बंदी

Next Post
कोरोना संक्रमण को लेकर पैरोल पर छोड़े गए 40 बंदी

कोरोना संक्रमण को लेकर पैरोल पर छोड़े गए 40 बंदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d