BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बुजुर्ग दंपति हत्या मामले में एक और वांछित गिरफ्तार         

by bnnbharat.com
July 3, 2020
in Uncategorized
बुजुर्ग दंपति हत्या मामले में एक और वांछित गिरफ्तार         
Share on FacebookShare on Twitter

दुमका: झारखंड में दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी गांव में जमीन हड़पने की नियत से दंपति की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने आज यहां बताया कि जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी गांव में जमीन हड़पने की नियत से 11 मई को 60 वर्षीय छतीश मड़ैया और उसकी 55 वर्षीय पत्नी चुड़की देवी की गला रेतकर हत्या कर लाश गांव से कुछ दूर डंगाल में फेंक दिया गया था.

घटना के समय दंपति का पुत्र पश्चिम बंगाल काम करने गया था. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दंपति की लाश को बरामद किया था और मृत दंपति के रिश्तेदार मानिक राणा के लिखित आवेदन पर काठीकुंड थाना में दंपति के हत्या को लेकर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 27/2020 दर्ज कर अनुसंधान और छापामारी शुरू की गयी.

इस क्रम में घटना में संलिप्त चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार की जा रही छापामारी के क्रम में पुलिस टीम ने मामले में वांछित एक अन्य नामजद आरोपी पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बनकई जेटके टोला के सिद्धेश्वर मड़ैया उर्फ सादेश्वर मड़ैया को गुरुवार को गिरफ्तार करने के साथ घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद कर लिया.

उन्होंने बताया कि काठीकुंड के थाना प्रभारी साकिब तनवीर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम इस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हुई है और अन्य वांछित आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. टीम में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अमन राज, तारिक वसीम और सचिन कुमार मिश्रा भी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धरना के माध्यम से अभिभावकों ने रखी अपनी पीड़ा, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को भेजा ज्ञापन

Next Post

सरोज खान से ही मैंने डांस सीखा था: देवेश खान

Next Post
सरोज खान से ही मैंने डांस सीखा था: देवेश खान

सरोज खान से ही मैंने डांस सीखा था: देवेश खान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d