BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मानवता हुई शर्मसार: मृत पति के साथ तीन दिनों तक अकेले बेसुध पड़ी रही बुजुर्ग महिला

by bnnbharat.com
September 4, 2020
in समाचार
मानवता हुई शर्मसार: मृत पति के साथ तीन दिनों तक अकेले बेसुध पड़ी रही बुजुर्ग महिला
Share on FacebookShare on Twitter

दो संपन्न बेटों के रहने के बावजूद किराये पर रहे थे बुजुर्ग दंपती

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया स्थित शास्त्री मैदान के पास 80 साल के बुजुर्ग की तीन दिन पहले मौत हो गई. शव से दुर्गंध आने के बाद मकान मालिक को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद दंपती के बेटों को इसकी जानकारी दी गई. मृतक के साथ उनकी पत्नी यहां किराए के मकान में रहती थी. उधर, बुजुर्ग की मौत की सूचना के बाद उनके बेटे यहां पहुंचे जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वर्णरेखा नदी ले जाया गया. जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

वृद्ध दंपति किराए के घर में रहने को मजबूर थे, निकाल दिया था

मृतक की पहचान 80 साल के भगवान शर्मा के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, वृद्ध दंपती को दो बेटे हैं. दोनों शादीशुदा हैं और दोनों ही कारोबारी हैं. दोनों बेटे अलग-अलग आलीशान घर बनाकर रह रहे हैं जबकि वृद्ध दंपति किराए के घर में रहने को मजबूर थे. बताया जा रहा है कि मृतक हाई-टेंशन कर्मी थे और वे रिटायर हो चुके थे. किसी बीमारी के चलते उनका एक पैर काटना पड़ा था. वहीं उनकी पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी जिसके बाद उनके बेटों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था. घर से बाहर निकाले जाने के बाद से दंपती किराए के मकान में रह रहा था.

मृतक की पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

मकान मालिक के अनुसार, करीब तीन साल से दंपती उनके पास किराए के मकान में रह रहा था. शुक्रवार सुबह शव की दुर्गंध मिली. उन्हें शक हुआ तो वे दंपती के घर में पहुंचे. अंदर जाने के बाद देखा कि बिस्तर पर महिला पति के शव के बगल में लेटी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि भगवान शर्मा की तीन दिन पहले मौत हो चुकी है. मृतक की पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें पता ही नहीं चल पाया कि उनके पति की मौत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोकप्रिय सांसद के उत्तम स्वास्थ्य के लिए किया गया महादेव का पूजन व हवन

Next Post

ACB ने ASI को घूस लेते किया गिरफ्तार

Next Post
ACB ने राजस्व कर्मचारी को दो हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया

ACB ने ASI को घूस लेते किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d