जितनारायण शर्मा,
गोड्डा: शनिवार को जिला समाज कल्याण कार्यालय के द्वारा जिले के महागामा अनुमंडल एवं पथरगामा प्रखंड में सेविका, सहिया, जलसहिया एवं पोषण सखी के द्वारा आगामी 20 दिसंबर से होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घर-घर जाकर दस्तक अभियान एवं हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए विभिन्न प्रखंडों के 80 वर्ष के बुजुर्ग मतदाता, दिव्यांग मतदाता, नए मतदाताओं एवं अन्य सभी मतदाता को फूल से सम्मानपूर्वक अभिवादन करते हुए वोटिंग के लिये आमंत्रण किया जा रहा है.
समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी कर्मी अपने अपने ड्रेस कोड में रहेंगे. वहीं पोषण सखी का ड्रेस कोड हरी साड़ी होगी .
अपने-अपनें क्षेत्र के बुजुर्ग मतदाता, नए मतदाता, दिव्यांग जन, महिलाएं, अन्य मतदाता गण को आमंत्रण देने के लिए फूलों से अभिवादन करना सुनिश्चित किया गया है.
मौके पर महागामा अनुमंडल की बीएलओ भारती कुमारी, अनिता कुमारी ,प्रीति देवी, सरिता कुमारी एवं पथरगामा प्रखंड के बीएलओ कृष्णा गुप्ता ,पूजा कुमारी गुप्ता, मीरा आर्य, कंचन कुमारी ,बबिता कुमारी एवं अन्य ने भाग लिया.

