BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

by bnnbharat.com
December 10, 2019
in Uncategorized
आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों के लिए 12 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर आज शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा.

पांच विधानसभा सीटों के लिए शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त होगा, वहीं बारह सीटों के लिए दोपहर बाद तीन बजे चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सभी प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क अभियान में जुट जाएंगे. तीसरे चरण में जिन 17 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके शामिल है.

इन 17 सीटों में दो सीट सिमरिया और कांके अनुसूचित जाति और एक खिजरी सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. तीसरे चरण में कुल 309 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिसमें 32 महिला उम्मीदवार शामिल है. सबसे अधिक 31 प्रत्याशी ईचागढ़ में और सबसे कम रांची और कांके में बारह बारह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.

जिन पांच विधानसभा सीटों के लिए 12 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे, उनमें रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा विधानसभा सीट शामिल है. वहीं जिन 12 सीटों के लिए सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे, उनमें कोडरमा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली और खिजरी शामिल है. इस चरण में जिन प्रमुख राजनीतिक हस्तियों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम में कैद होगा, उनमें मंत्री सीपी सिंह व नीरा यादव, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, झारखंड विकास मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार यादव और निर्दलीय मलखान सिंह शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किराड़ी के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, मौके पर पहुंची 8 दमकल गाड़ियां

Next Post

चुनाव के अंतिम दिन सभी स्टार प्रचारकों व प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Next Post
चुनाव के अंतिम दिन सभी स्टार प्रचारकों व प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

चुनाव के अंतिम दिन सभी स्टार प्रचारकों व प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d