BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मधुपुर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर थमा,17 को मतदान

by bnnbharat.com
April 15, 2021
in समाचार
मुंबई की युवती के ट्वीट ने झारखंड की राजनीति में हलचल पैदा कर दी
Share on FacebookShare on Twitter

पोलिंग पार्टियों को चुनाव के दौरान दी गयी मेडिकल कीट

रांची:- मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. इस उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी सहित कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मंत्री हफीजुल अंसारी और भाजपा के गंगा नारायण के बीच सीधा मुकाबला है. मतदान 17 अप्रैल को होगा. दो मई को मतगणना होगी. 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी  ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

इधर, मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के तहत डिस्पैच सेंटर में आने वाले पोलिंग पार्टियों की सुविधा को देखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  मंजूनाथ भजंत्री ने आज कुमैठा स्पोटर्स स्टेडियम परिसर का रात्रि निरीक्षण कर वाहनों की उपलब्धता, रुटलाईन, भोजनालय की सुविधा आवासन, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. साथ ही कोविड नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन को लेकर निःशुल्क चिकित्सा शिविर में आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मतदान कर्मियों को तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े.  विदित हो कि उक्त चिकित्सा शिविर में कोविड से जुड़े आवश्यक सुविधाओं के अलावा फर्स्ट एड किट से लेकर सभी आवश्यक व मूलभुत दवाईयां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ हीं शिविर में डॉक्टरों की टीम के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति के साथ इमरजेंसी सुविधा हेतु एम्बूलेंस की व्यवस्था का निर्देश दिया है, ताकि आपातकालिन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर एम्बूलेंस का उपयोग किया जा सके.

पोलिंग पार्टियों को चुनाव के दौरान दी गयी मेडिकल कीट

पोलिंग पार्टियों को दी जाने वाली मेडिकल किट में इस बार कोविड हेतु आवश्यक व्यवस्था के साथ ब्लड प्रेशर, अस्थमा और हृदय रोग की दवाइयां भी उपलब्ध हैं. निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत न हो, इसके लिए पहली बार दवाइयों की संख्या बढ़ाई गई है. निर्वाचन ड्यूटी के दौरान कार्मिकों पर निर्बाध रूप से चुनाव संपन्न कराने का दबाव रहता है. वहीं, अनियमित जीवनशैली के कारण बीमारियां तेजी से घर कर रही हैं. ऐसे में एहतियात के तौर पर मेडिकल किट में एटीनोलोल, डेरीफाइलीन, सोखीट्रेट की दस-दस टेबलेट दी जा रही हैं. आमतौर पर उल्टी-दस्त, बुखार, चक्कर आने की दवा के साथ मरहम पट्टी आदि ही दी जाती रही हैं. चुनाव ड्यूटी कटवाने को कार्मिक बीपी, दिल की बीमारी समेत कई अन्य कारण गिना रहे थे. मेडिकल बोर्ड की संस्तुति के बाद कुछ कार्मिकों को ड्यूटी से अलग कर दिया गया, लेकिन अधिकांश की ड्यूटी यथावत रखी गई. कार्मिकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मेडिकल किट में दवाइयां बढ़ाई गई.

 मतगणना केंद्र में सुरक्षा व सुविधा के इंतजाम का   निरीक्षण

उधर, मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के सफल संचालन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी  मंजूनाथ भजंत्री ने चरकी पहाड़ी स्थित सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर मतगणना केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कोविड नियमों के अनुपालन और मतगणन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने ई0वी0एम0 और वी0वी0 पैट, स्ट्रोंग रूम की सुरक्षा और मतगणना के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. 

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त  ने सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर मतगणना केंद्र का अवलोकन किया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि स्ट्रॉन्ग रूम में तकनीक का भी बहुत ध्यान रखा जाय. जैसे इलेक्ट्रिकल स्विच, एसी, स्.छ आदि को खास तौर पर चुनाव आयोग के निर्देशों के आधार पर बनाया जाय, ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे. बाहर से फिजिकल या वर्चुअल तौर पर कोई कनेक्शन न रह जाए, इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही. सुरक्षा को लेकर सी0सी0टी0वी0 कैमरा व आदि व्यवस्थाओं को सुढृढ़ तरीके से किया जाय, ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे. इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी   विशाल दीप खलखो, जिला नजारत उप समाहर्ता    परमेश्वर मुंडा, गोपनीय प्रभारी  विवेक कुमार, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना महामारी को लेकर भाजपा हुई गंभीर, पार्टी चलाएगी राहत कार्य: दीपक प्रकाश

Next Post

पनवेल – हटिया के बीच वन वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी

Next Post
रेलवे का तोहफा, 230 ट्रेनों में अब कर सकते हैं टिकट बुक

पनवेल - हटिया के बीच वन वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d