रांचीः झाविमो के बीजेपी में विलय पर इलेक्शन कमीशन की मंजूरी मिल गई है. जल्द ही इसका आदेश जारी हो जाएगा.
17 फरवरी को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित समारोह में बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी का दामन थामा था. उसके बाद से आयोग के आदेश का इंतजार हो रहा था.
इधर विधानसभा के सत्र में भी बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर हंगामा जारी है.

