BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्वाचन आयोग के महानिदेशक रांची में, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से चुनाव तैयारियों पर की बातचीत

by bnnbharat.com
November 7, 2019
in समाचार
निर्वाचन आयोग के महानिदेशक रांची में, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से चुनाव तैयारियों पर की बातचीत

निर्वाचन आयोग के महानिदेशक रांची में, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से चुनाव तैयारियों पर की बातचीत

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग के महानिदेशक (व्यय प्रबंधन) दिलीप शर्मा रांची आये. नयी दिल्ली से दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचने पर उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में जाकर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया. उनके रांची पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने स्वागत किया.

उन्होंने कहा कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में चुनाव होंगे. राज्य की 13 सीटों के लिए पहले चरण की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. उम्मीदवारों के नामांकन से लेकर उनके प्रचार को लेकर होनेवाले खर्च को देखने के लिए सभी जिलों में व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति कर ली गयी है. आज चुनाव को लेकर नियुक्त सेवानिवृत आइआरएस अधिकारी बी मुरलीकुमार भी रांची पहुंचे हैं.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की तरफ से बताया गया कि शुक्रवार को महानिदेशक शर्मा और विशेष प्रेक्षक सभी जिलों के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे. इसमें राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों समेत क्षेत्रीय दलों और गैर मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों पर नजर रखने की हिदायतें भी दी जायेंगी.

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय ही चुनाव लड़ने के लिए 27 लाख रुपये की अधिकतम खर्च की सीमा तय कर दी है. यह झारखंड में भी लागू है. व्यय प्रेक्षकों को मतदाताओं को लुभाने के लिए दिये जानेवाले नगद राशि, सोना, दारू और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं पर भी नजर रखने के निर्देश दिये जायेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा चुनाव को लेकर वाहन जांच अभियान तेज, कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा

Next Post

SBI Apprentice भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

Next Post
SBI Apprentice भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

SBI Apprentice भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d