लखीसराय: जिला कार्यालय कक्ष में निर्वाचन संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने निर्देश देते कहा कि लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निर्धारित प्रपत्रों में नाम पंजीकरण एवं संशोधन के आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिनके सत्यापन किए जाने हैं. सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी इन लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन सुनिश्चित करें.
उन्होंने कहा कि प्रपत्र 6 में सूरजगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के दो सो ऐसे आवेदन है, जिनका सत्यापन नहीं हुआ है. उसी प्रकार लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के 282 आवेदनों का सत्यापन नहीं हुआ है, जिनका सत्यापन अविलंब सुनिश्चित कराएं.
बैठक में उपस्थित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें एवं मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. जिनका समुचित रूप से जांच करते हुए अविलंब निस्तारण सुनिश्चित कराएं एवं दोषी बी.एल.ओ. के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव देने कार्य किया जायेगा.
आज की बैठक में मतदान केंद्र सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए.
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

